फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   New efforts to improve military ties with China

सेना की चीन से रिश्ते सुधारने की नई कवायद

Fri, 29 Jan 2016 11:01 AM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:01 AM IST
विज्ञापन
New efforts to improve military ties with China

वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के साथ सुधरते संबंधों को और मजबूत करने के प्रयास में सेना नए बार्डर मीटिंग प्वाइंट (बीएमपी) स्थापित करेगी। नए बीएमपी लद्दाख के अलावा पूर्वी राज्यों में एलएसी पर बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


सेना की उत्तरी कमान  के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि चीन के साथ रिश्तों में सुधार आया है। दोनों देशों की सेनाएं एलएसी पर लगातार आपस में बैठक कर रही हैं।
विज्ञापन


इन बैठकों के जरिए माहौल बेहतर करने के लिए लद्दाख क्षेत्र में चार और पूर्वी राज्यों में तीन स्थानों पर नए बीएमपी बनाए जाएंगे। पिछले दिनों चीन के उच्च सैन्य अधिकारियों के साथ बीजिंग में बैठक कर लौटे हुड्डा का मानना है कि जब तक सीमा निर्धारित नहीं होती, विवाद बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लद्दाख के अलावा पूर्वी राज्यों में बनेंगे बीएमपी

New efforts to improve military ties with China

चीनी सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने लाइन आफ कंट्रोल (एलओसी) की तरह एलएसी निर्धारित करने के प्रयास करने पर जोर दिया था। वर्तमान में दोनों ओर की सेनाएं कई बार भूलवश एक-दूसरे के क्षेत्र में चली जाती हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल हुड्डा ने कहा कि चीन में काफी परिवर्तन आया है। सेना में वहां की सरकार का नियंत्रण बढ़ा है। इससे सेना कोई भी कदम उठाने से पहले सरकार को विश्वास में लेती है, जो पहले नहीं होता था। एलएसी की तर्ज पर एलओसी में पाकिस्तान के साथ ऐसी बैठकें करने की योजना पर हुड्डा ने कहा कि हमारी ओर से हमेशा कोशिश रही है।

उस ओर से भी वैसा रिस्पांस आना चाहिए। हम हमेशा शांति के लिए प्रयासरत हैं। एलओसी पर इस बार बर्फबारी न होने से आतंकियों के घुसपैठ के तमाम रास्ते खुले हैं। इससे घुसपैठ के बढ़ते खतरे पर लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि इस बार अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है, लेकिन एलओसी पर घुसपैठ का हमेशा खतरा रहता है और हम हमेशा तैयार रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed