फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   New Currency Notes reached to the miscreants of kashmir

कश्मीर में उपद्रवियों के पास पहुंची नई करेंसी की खेप

Sat, 10 Dec 2016 12:02 AM IST
राघवेन्द्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू
राघवेन्द्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 10 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
New Currency Notes reached to the miscreants of kashmir
कश्मीर में हिंसा - फोटो : File Photo

कश्मीर में उपद्रवियों के पास नई करेंसी की खेप पहुंचने लगी है। नोटबंदी के बाद पत्थरबाजी की थमी घटनाओं के फिर से शुरू होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इस बाबत जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट में सुरक्षा एजेंसियों ने हिंसा और पत्थरबाजी की ताजा घटनाओं के मद्देनजर अलगाववादियों और उपद्रवियों के पास नई करेंसी की खेप पहुंचने की आशंका जताई है।

विज्ञापन



नई करेंसी के जाली नोट के मामलों की जांच भी तेज की गई है। स्कूलों को जलाने की घटनाएं फिर से शुरू होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं हैं। 500 और 1000 के नोट बंद किए जाने के बाद से कश्मीर घाटी में पत्थरबाजी, हिंसक घटनाओं और स्कूलों को जलाने की घटनाओं पर ब्रेक लगा गया था।
विज्ञापन


दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में बच्चों की 98 फीसदी उपस्थिति से हालात सामान्य होने लगे थे। रियासत सरकार ने जलाए गए स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में शिफ्ट कर पठन-पाठन का माहौल फिर से कायम करने में सफलता भी पाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी की हिंसा में जलाए गए थे 35 स्कूल

New Currency Notes reached to the miscreants of kashmir
कश्मीर में हिंसा - फोटो : PTI

सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से कश्मीर में हिंसा के दौर में 35 स्कूल जलाए गए। 11 स्कूल भवनों को क्षतिग्रस्त किया गया। इन घटनाओं में शामिल रहे 24 उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गांदरबल में 4, अनंतनाग में 5, कुलगाम में 6, बारामुला में 4, श्रीनगर में 5, कुपवाड़ा में 4, बांदीपोरा में 3, शोपियां में 2 और बडगाम में 2 स्कूल जलाए गए थे। इसी तरह, बडगाम में एक, बांदीपोरा में एक, कुपवाड़ा में 3, श्रीनगर में 3, कुलगाम में एक और गांदरबाल में 2 स्कूल भवनों को क्षतिग्रस्त किया गया है। 

उपद्रवियों को नई करेंसी में भुगतान का सिलसिला शुरू

New Currency Notes reached to the miscreants of kashmir
नई करेंसी में भुगतान - फोटो : Demo Pic.
अब अनंतनाग में रविवार को स्कूल जलाए जाने की ताजा घटना के बाद उपद्रवियों के नए ग्रुप के फिर से संगठित होने के संकेत मिले हैं। कुलगाम में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के दौरे के बाद भड़की हिंसा, त्राल में पत्थरबाजी और पट्ट्न में हंगामे की घटनाओं से संकेत मिले हैं कि उपद्रवियों को नई करेंसी में भुगतान का सिलसिला शुरू हो रहा है।

रेलवे नेटवर्क को भी फिर से पटरी से उतारने की कोशिशें शुरू हो गईं हैं। सोमवार को उपद्रवियों ने श्रीनगर और बडगाम के बीच रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। सुरक्षा एजेंसियों ने इस स्थिति को गंभीरता से लिया है। अलगाववादियों पर सख्ती बढ़ाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed