New Criminal Laws : जम्मू कश्मीर में नए आपराधिक कानून.. अब हत्या पर 103, धोखाधड़ी में 420 की जगह धारा 318
आईपीसी के तहत हत्या में धारा 302 के तहत मामला दर्ज होता था, लेकिन अब धारा 103 लगेगी। धोखाधड़ी पर अब 420 की जगह धारा 318 लगेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में सोमवार से तीन नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं। इसके साथ ही हत्या और धोखाधड़ी की धाराएं भी बदल गई हैं। आईपीसी के तहत हत्या में धारा 302 के तहत मामला दर्ज होता था, लेकिन अब धारा 103 लगेगी। धोखाधड़ी पर अब 420 की जगह धारा 318 लगेगी।
30 जून की रात 12 बजे के बाद से किसी तरह का अपराध होने पर मामला तीन नए कानूनों के तहत दर्ज किया जाना शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही आईपीसी की जिन धाराओं में जो अपराध के मामले दर्ज होते थे, उनकी धाराएं बदली गई हैं।
डकैती होने पर पहले 396 लगती थी अब धारा 310 लगेगी। हालांकि आईपीएस और सीआरपीसी के तहत दर्ज सभी मामलों का निपटारा न होने तक ये कानून नए कानूनों के साथ प्रभावी रहेंगे।
गिरफ्तारी की वीडियो और फोटोग्राफी होगी
तीन नए कानूनों में पुलिस की जवाबदेही को भी यकीनी बनाया है। कुछ मामलों में पुलिस गिरफ्तारी कहीं से करती थी और दिखाती कहीं और से थी। अब नए कानून में अब जहां से गिरफ्तारी होगी वहां का फोटो और वीडियो बनाना होगा। साथ ही दुष्कर्म जैसे मामलों में सात दिन में मेडिकल रिपोर्ट और 60 दिनों के अंदर अनुसंधान पूरा करना होगा। तीन साल से कम सजा वाले केस में गिरफ्तारी डीएसपी की अनुमित पर होगी।
अब इन अपराधों में लगेंगी ये धाराएं
अपराध पहले अब
- हत्या 302 103
- लूट 392 309
- चोरी 378 303(1)
- हत्या का प्रयास 307 109
- धोखाधड़ी 420 318
- जान से मरने की धमकी 506 351
- छेड़खानी 354 74
- दुष्कर्म 376 64
- नाबालिग का अपहरण 363 139
- दहेज के लिए हत्या 304बी 80
- आत्महत्या के लिए उकसाना 306 108
- भ्रूण हत्या 315 91