फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   new chief coach of jammu cricket association reached srinagar

युवा क्रिकेटरों को गुर सिखाने श्रीनगर पहुंचे सुशील जोशी

Fri, 24 Oct 2014 11:58 PM IST
Updated Fri, 24 Oct 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
new chief coach of jammu cricket association reached srinagar

बिशन सिंह वेदी के बाद जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में चीफ कोच की कमान संभाल रहे टीम इंडिया के सदस्य रहे स्लो लेफ्ट आर्म स्पिनर से मशहूर सुशील जोशी शनिवार को श्रीनगर पहुंच रहे हैं। वह वहां रणजी के खिलाड़ियों को तैयार करने के साथ नवंबर के पहले हफ्ते जम्मू में कोचिंग कैंपों में सेवाएं देंगे।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन अरविंदर सिंह मिक्की ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में कैंप के लिए सेंटर विकेट तैयार किया गया है। बाढ़ के कारण स्टेडियम को काफी नुकसान हुआ है। सभी आयु वर्ग के कैंपों में जोशी की सेवाएं ली जा रही हैं।
विज्ञापन

कोचिंग कैंपों में सेवाएं देंगे

new chief coach of jammu cricket association reached srinagar

जोशी शनिवार को श्रीनगर पहुंचकर संभावित रणजी के क्रिकेटरों को बेहतर प्रदर्शन करने के गुर सिखाने पर काम करेंगे। रियासत के दोनों मुख्य स्टेडियमों को बाढ़ से हुए नुकसान के बाद बीसीसीआई के न्योते पर दूसरे राज्यों में कोचिंग कैंप लगने की सूरत में जोशी पूरे सेशन साथ रहेंगे। राज्य के युवा क्रिकेटरों को मजबूत बनाने के लिए सुनील जोशी को लाया जा रहा है।

बिश्न सिंह बेदी के बाद सुनील जोशी जेकेसीए में चीफ कोच की कुर्सी पर बैठ रहे हैं। इसके अलावा जम्मू में आगामी रविवार से अंडर 19 के संभावित क्रिकेटरों के लिए कोचिंग कैंप शुरू किया जा रहा है। नवंबर के शुरू में जोशी जम्मू में अपनी कोचिंग शुरू करेंगे। सर्दियों के कारण अगले कुछ माह में श्रीनगर में क्रिकेट खेलना मुश्किल हो जाता है।

खासकर बर्फबारी के दौरान ऐसा संभव नहीं हो पाता है। जिससे इस सीजन जोशी अधिकांश समय जम्मू के अलावा दूसरे राज्यों में लगने वाले कैंपों में देंगे। हालांकि देखना यह है कि जेकेसीए में मौजूदा खींचतान के दौर में क्रिकेटरों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में कितना सफल हो पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed