फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   new bjp state president build a executive

भाजपा की नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे प्रदेशाध्यक्ष

Mon, 21 Dec 2015 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 21 Dec 2015 09:07 PM IST
विज्ञापन
new bjp state president build a executive

भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा प्रदेश में पार्टी की नई कार्यकारिणी का गठन आने वाले दिनों में करेंगे। पार्टी कोर ग्रुप से चर्चा के बाद वह पार्टी को प्रदेश में नया रूप देने का काम पूरा करेंगे।

विज्ञापन


पार्टी की नई कार्यकारिणी में जगह पाने के लिए कई नेताओं ने ठंड के मौसम में दौड़-धूप शुरू कर दी है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नए प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा के पास अधिकार हैं कि वह पार्टी की नई कार्यकारिणी का गठन करें।
विज्ञापन


महासचिव संगठन का पद तो स्थायी रहता है। इसके अलावा महासचिव, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता आदि पदों पर कई नेताओं की नजर है।

पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा का कहना है कि नई कार्यकारिणी का गठन आने वाले दिनों में होगा। इसके लिए वह कोर ग्रुप से चर्चा कर फैसले लेंगे।

फिलहाल संसद सत्र चल रहा हैं। सत्र के समापन के बाद ही कोर ग्रुप की बैठक जम्मू में हो सकती है। शर्मा का कहना है कि रियासत में भाजपा को हर घर की पार्टी बनाने के उद्देश्य से आने वाले दिनों में काम तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई टीम के साथ मिलकर भाजपा आगामी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव में भी अपनी जीत का सिलसिला जारी रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed