फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   network of roads will be set in Kathua, Three big roads will be built

J&K: कठुआ में बिछेगा सड़कों का जाल, प्रस्तावित तीन बड़ी सड़कों से बदलेगी जिले की सूरत

Sun, 29 Oct 2017 10:02 PM IST
एस खजूरिया, अमर उजाला/ कठुआ
एस खजूरिया, अमर उजाला/ कठुआ Updated Sun, 29 Oct 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
network of roads will be set in Kathua, Three big roads will be built
- फोटो : AMAR UJALA

कहते हैं सड़कें किसी भी इलाके के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। जिला कठुआ में भी सड़कों को विभिन्न इलाकों तक पहुंचाने के लिए तेजी से काम चल रहा है। वहीं पिछले कई दशकों से बनी सड़कों पर यातायात सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए जिला में तीन नेश्रल हाईवे भी सैद्धांतिक रूप से मंजूर किए गए हैं जिनसे आने वाले सालों में जिला की तकदीर बदलना निश्चित है। इन प्रस्तावित नेश्रल हाईवे को लेकर डीपीआर और व्यवहार्यता अध्ययन पर काम शुरू हो चुका है।

विज्ञापन


जिला में प्रस्तावित तीन नेश्रल हाईवे में दियालाचक से शुरू होकर उधमपुर तक जोडऩे वाला डिंगा अंब-छलां-उधमपुर एक है जबकि दूसरा नेश्रल हाईवे लखनपुर से बसोहली और दुनेरा तक प्रस्तावित है। तीसरा नेश्रल हाईवे हाल ही में केंद्र सरकार ने मंजूर किया है जो बसोहली से डोडा भद्रवाह है और इसमें ३६ सौ करोड़ की लागत से बनने वाली छत्रगलां टनल भी शामिल है। फिलहाल बीआरओ द्वारा तेजी से सड़क विस्तारीकरण का कार्य जारी है जो वर्ष २०२० तक पूरा होने का अनुमान है।
विज्ञापन


उधर, डिंगा अंब-छलां-उधमपुर नेश्रल हाईवे अस्सी किलोमीटर लंबा होगा और यह दियालाचक से शुरू होकर छलां से धार रोड़ से होते हुए उधमपुर को जोड़ेगा। पिछले कुछ दशकों में घाटी को जोडऩे वाले इस वैकल्पिक रूट से रोजाना घाटी की ओर सैंकड़ों की तादाद में ट्रक गुजरते रहे हैं। वाहनों की तादाद बढऩे से संकरी सड़क के विस्तारीकरण की लंबे समय से मांग चल रही थी जिसके बाद अब कंसलटेंट एजेंसी की मदद से लोकनिर्माण विभाग डीपीआर तैयार करने में जुटा हुआ है। सूत्रों की मानें तो इस सड़क में पडऩे वाले तीखे मोड़ के साथ साथ रूट को भी बदला जा सकता है ताकि इस नेश्रल हाईवे पर यात्रा और भी सुगम हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनपुर-बसोहली-दुनेरा भी महत्वपूर्ण

राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर से होते हुए बसोहली और अटल सेतु पार कर पंजाब के दुनेरा को जोडऩे वाला जिला का यह चौथा नेश्रल हाईवे भी सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। रावी दरिया के किनारे होते हुए लगभग ७५ किलोमीटर लंबे इस प्रस्तावित नेश्रल हाईवे पर फिलहाल सीआरएफ के तहत सड़क विस्तारीकरण का कार्य पहले चरण में लखनपुर की ओर से जारी है।
खास बात यह है कि लखनपुर से बसोहली को जोडऩे वाला यह नेश्रल हाईवे आगे बसोहली भद्रवाह डोडा के लिए मंजूर नेश्रल हाईवे से जुड़ेगा जो घाटी के लिए एक अन्य महत्वपूर्ण राजमार्ग संभव हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed