{"_id":"6310f55d5173fd2d873d54c9","slug":"ncrb-report-no-sedition-case-registered-in-ladakh-in-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCRB Report: लद्दाख में वर्ष 2021 में देशद्रोह का कोई केस दर्ज नहीं, हिंसक अपराध भी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NCRB Report: लद्दाख में वर्ष 2021 में देशद्रोह का कोई केस दर्ज नहीं, हिंसक अपराध भी कम
Fri, 02 Sep 2022 01:09 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:09 AM IST
सार
रिपोर्ट के अनुसार 2021 में लद्दाख में देशद्रोह अथवा राष्ट्रीय एकता के विरुद्ध कोई भी वारदात रिपोर्ट नहीं हुई है। एनसीआरबी के अनुसार लद्दाख में बाल हत्या, भ्रूण हत्या, दहेज हत्या से जुड़ा कोई मामला भी दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
साइकिल से लद्दाख की यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लद्दाख फिर से देश के चुनिंदा शांतिप्रिय स्थानों में शुमार हुआ है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) के अनुसार वर्ष 2021 में हिंसक अपराध श्रेणी में आने वाले कुल 23 मामले दर्ज हुए। हालांकि वर्ष 2020 की तुलना में इन मामलों में चार गुना बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
2021 में लद्दाख में देशद्रोह अथवा राष्ट्रीय एकता के विरुद्ध कोई भी वारदात रिपोर्ट नहीं हुई है। एनसीआरबी के अनुसार लद्दाख में बाल हत्या, भ्रूण हत्या, दहेज हत्या से जुड़ा कोई मामला भी दर्ज नहीं हुआ। गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाले एनसीआरबी के अनुसार संज्ञेय अपराधों में 38.7 फीसदी उछाल आया है।
विज्ञापन
वर्ष 2020 में 403 मामले दर्ज हुए थे, जिनकी संख्या 2021 में बढ़कर 559 हो गई। इस दौरान प्रति लाख जनसंख्या में अपराध की दर 187.6 जबकि चार्जशीट दर 90.1 फीसदी रही। हिंसक अपराध श्रेणी में वर्ष 2020 में कुल छह मामले दर्ज हुए थे। 2021 में 23 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
लापरवाही से मौत के 100 मामले
लद्दाख में 2021 के दौरान लापरवाही से मौत के 100 मामले दर्ज हुए। इनमें 51 सड़क दुर्घटनाएं शामिल थीं। इसी तरह से अपहरण के 15 मामले दर्ज हुए जिनमें 11 महिलाएं साल के अंत तक नहीं ढूंढी जा सकी थीं। महिलाओं से अपराध के 18 मामले दर्ज हुए जबकि 2020 में इस श्रेणी के कुल 9 मामले दर्ज हुए थे।