फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ncc news

Jammu News: मोमबत्तियां जलाकर बलिदानियों की शहादत को किया नमन

विज्ञापन
ncc news
उधमपुर। अपने 76वें एनसीसी स्थापना दिवस पर रविवार को शहीद इंस्पेक्टर कमल सिंह बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी कैडटों ने टाउन हाल के समीप स्थित शहीद स्मारक स्थल पर मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की।
विज्ञापन

इससे पहले कैडटों ने शहीद स्मारक स्थल और मेजर नारायण चौक पर लगी शहीद मेजर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया और इसकी अच्छी तरह से साफ-सफाई की और पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर छह जेएंडके बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुमित बाना मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन

यह पूरा कार्यक्रम उनकी देखरेख में आयोजित किया गया था। इस मौके पर उन्होंने एनसीसी कैडटों से भी बात की और उनमें देशभक्ति का जोश बढ़ाया। सीओ ने कहा कि आज हमने एनसीसी के 76वें स्थापना दिवस पर अपने एएनओ, सीटीओ और एनसीसी कैडेटस के साथ मिलकर अपने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में एनसीसी कैडेट्स के अलावा एनएनओ और सीटीओ मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed