{"_id":"687023534714b4dc3102bb77","slug":"nc-sends-proposal-to-lg-for-holiday-on-july-13-and-december-5-srinagar-news-c-264-1-sr11003-103398-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नेकां ने 13 जुलाई और 5 दिसंबर को अवकाश के लिए एलजी को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नेकां ने 13 जुलाई और 5 दिसंबर को अवकाश के लिए एलजी को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
13 जुलाई के नज़दीक आते ही जम्मू-कश्मीर में इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की आधिकारिक स्थिति को लेकर एक बार फिर से संशय की स्थिति पैदा हो गई है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उपराज्यपाल कार्यालय को औपचारिक रूप से 13 जुलाई और 5 दिसंबर (शेख मुहम्मद अब्दुल्ला की जयंती) को आधिकारिक अवकाश घोषित करने का लिखित प्रस्ताव भेजा है। अब एलजी ऑफिस से इसकी मंजूरी का इंतजार है।
सूत्रों के अनुसार इन दोनों ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण छुट्टियों को पूर्व में आधिकारिक अवकाश कैलेंडर से हटा दिया गया था। अब नेशनल कांफ्रेंस ने इसे पुन: बहाल करने की वकालत की है। नेकां के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के राजनीतिक इतिहास से गहराई से जुड़े होने के नाते 13 जुलाई की याद में खड़ा होना उसका कर्तव्य है।
इस दौरान नेशनल कांफ्रेंस के महासचिव अली मुहम्मद सागर ने श्रीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में वरिष्ठ नेताओं और जिला प्रमुखों ने भाग लिया, जिन्हें कार्यकर्ताओं को संगठित करने और 13 जुलाई को नेकां के अनुसार नक्शबंद साहिब स्थित शहीदों के कब्रिस्तान की यात्रा के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की जिम्मेदारी सौंपी गई।