फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NC's list will come by August 27, Omar Abdullah

J&K Election: उमर अब्दुल्ला बोले- 27 अगस्त तक आ जाएगी नेकां की सूची, हमारे हर उम्मीदवार की होगी जीत

Sat, 24 Aug 2024 03:17 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 24 Aug 2024 03:17 PM IST
सार

नेकां के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भरोसा जताया है कि उनकी पार्टी की प्रत्याशियों की सूची 27 अगस्त तक जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
NC's list will come by August 27, Omar Abdullah
नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला - फोटो : संवाद

विस्तार

दमहाल हांजीपोरा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री सकीना इट्टू के नामांकन के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उमर ने कहा, हमने अपना घोषणापत्र जनता के सामने रख दिया है और चुनावी गठबंधन के बारे में काफी हद तक सहमति बन चुकी है। 90 में से अधिकतम सीटों पर आम सहमति पर पहुंच गए हैं। कुछ सीटों पर बातचीत जारी है और हम बाकी सीटों पर भी समझौता करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


उमर ने यह भी बताया कि प्रत्याशियों की घोषणा में कोई जल्दबाजी नहीं है, क्योंकि उनके विधानसभा क्षेत्र प्रभारी पिछले दस वर्षों से मेहनत कर रहे हैं।

पिछले चुनाव में हार का सामना
सकीना इट्टू ने 2014 के विधानसभा चुनाव में दमहाल हांजीपोरा से पीडीपी के अब्दुल मजीद पाडर से हार का सामना किया था। वर्तमान में इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 99,037 मतदाता पंजीकृत हैं, जो परिसीमन के बाद नूराबाद से बदलकर दमहल हांजीपोरा कर दिया गया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed