फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NC Member Allegedly Calls Speaker ‘A Hindu Fundamentalist’

स्पीकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी से विधानसभा में हंगामा

Wed, 25 Mar 2015 09:40 PM IST
Updated Wed, 25 Mar 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
NC Member Allegedly Calls Speaker ‘A Hindu Fundamentalist’

विधानसभा स्पीकर कवींद्र गुप्ता पर आपत्तिजनक टिप्पणी से गुस्साए भाजपा और पीडीपी के विधायकों ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक अपनी सीटें छोड़कर खड़े हो गए और संबंधित नेकां विधायक को निलंबित करने की मांग पर जोर डालने लगे।

विज्ञापन


कुछ सदस्य वेल में आकर अपनी बात पर जोर देते रहे। नेकां विधायक जावेद अहमद राणा द्वारा स्पीकर पर आरोप लगाए जाने के मुद्दे पर दूसरी बार हंगामा तब हुआ जब वह वित्त विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा में हिस्सा ले रहे थे।
विज्ञापन


राणा ने दोबारा सरकार को आरएसएस के एजेंडे पर चलाने का आरोप लगाया तो भाजपा विधायक भड़क गए। इस पर देर तक हंगामा होता रहा। बाद में स्पीकर ने नेकां विधायक को भविष्य में ऐसी टिप्पणी नहीं करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पीकर पर पक्षपात का आरोप लगाया

NC Member Allegedly Calls Speaker ‘A Hindu Fundamentalist’

दरअसल, बजट चर्चा के दौरान बोलने का समय नहीं मिलने पर नेकां विधायक जावेद राणा ने मंगलवार को स्पीकर पर पक्षपात का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा में शिरकत का मौका नहीं मिला।

स्पीकर ने कहा कि दरअसल समय पार्टी को आवंटित किया जाता है। अगर आपको अवसर नहीं मिला तो अपनी पार्टी से बात करें। इस पर राणा ने स्पीकर पर हिंदुत्व का एजेंडा चलाने और पक्षपात का आरोप लगाया। बुधवार को भाजपा और पीडीपी के विधायकों ने इस पर हंगामा किया।

भाजपा विधायकों रवीन्द्र रैना, सत शर्मा, गगन भगत और जीवन लाल आदि ने नेकां विधायक को पूरे सत्र के लिए सदन से निलंबित करने की मांग की। स्पीकर ने भाजपा विधायकों को सीट पर जाकर अपनी बात रखने का निर्देश दिया। इस पर भाजपा विधायक सीट पर चले गए।

भाजपा विधायक सत शर्मा ने फिर नेकां विधायक को निलंबित करने की मांग पर जोर दिया। सीपीएम विधायक एम वाई तारिगामी ने कहा कि सदन में चेयर का सम्मान जरूरी है।

नेकां विधायक नजीर गुरेजी ने कहा कि स्पीकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं होनी चाहिए लेकिन सभी दलों को समान महत्व देना भी जरूरी है। स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह ने भी स्पीकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध किया

भाजपा विधायक बिफर पड़े

NC Member Allegedly Calls Speaker ‘A Hindu Fundamentalist’

वित्त विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा में शामिल होते हुए नेकां विधायक जावेद राणा ने फिर सरकार पर आरएसएस के निर्देश पर चलने का आरोप लगाया तो भाजपा विधायक बिफर पड़े। स्पीकर ने उत्तेजित विधायकों को शांत कराया।

भाजपा विधायक रैना ने कहा कि नेकां विधायक की टिप्पणी से साफ है वह धर्म निर्पेक्षता का ढोंग करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नेकां सेकुलर नहीं है। उन्होंने कहा कि आरएसएस एक सांस्कृतिक और राष्ट्रभक्त संस्था है। उस पर गलत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed