{"_id":"6630c33852ffc99bb0014c3f","slug":"nc-leader-omar-abdullah-visits-flood-hit-handwara-kupwara-calls-for-comprehensive-management-plan-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: हंदवाड़ा पहुंचे उमर और सज्जाद, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: हंदवाड़ा पहुंचे उमर और सज्जाद, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग
Tue, 30 Apr 2024 03:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 30 Apr 2024 03:39 PM IST
सार
उमर अब्दुल्ला और सज्जाद लोन ने हंदवाड़ा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और सरकार से क्षेत्र में बाढ़ के पीड़ितों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिए जाने की अपील की।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और सरकार से क्षेत्र में बाढ़ के पीड़ितों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिए जाने की अपील की।
विज्ञापन
उमर ने कहा, 'ऐसा लगता है कि हमने 2014 से कोई सबक नहीं सीखा है। जलवायु बदल रही है। दुबई जैसी जगह, जो एक रेगिस्तान है, वहां सिर्फ एक दिन में 18 महीने के बराबर बारिश हुई। हमें बदलती जलवायु के अनुसार खुद को बदलना होगा।' उन्होंने कहा, 'पीड़ितों को मुआवजा देने के अलावा सरकार को ऐसी घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए कदम उठाने चाहिए।'
विज्ञापन
वहीं, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद लोन ने भी कुपवाड़ा और हंदवाड़ा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। अब्दुल्ला और लोन बारामुला लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 20 मई को मतदान होना है।
विज्ञापन
श्रीनगर सहित कश्मीर के कई निचले इलाके बारिश के पानी के जमाव से जलमग्न हो गए हैं। हालांकि अधिकारियों ने पानी को बाहर निकालने की कोशिश की है।
घाटी के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
कश्मीर में अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर मंगलवार को घाटी के सभी स्कूलों को बंद कर दिया और कश्मीर विश्वविद्यालय ने उस दिन होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।