फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nc leader nasir aslam lost his cool during a convention in ganderbal

नेकां नेता ने कार्यकर्ता पर चलाईं लातें

Wed, 03 Sep 2014 01:22 PM IST
Updated Wed, 03 Sep 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
nc leader nasir aslam lost his cool during a convention in ganderbal

जानकारी के अनुसार, उमर अब्दुल्ला के निर्वाचन क्षेत्र गांदरबल में नेशनल कांफ्रेंस ने पार्टी कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन बुलाया था। इसमें प्रांतीय प्रधान नासिर असलम वानी और ग्रामीण विकास मंत्री अली मुहम्मद सागर समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

विज्ञापन


ग्रामीण विकास मंत्री ने जैसे ही अपना भाषण समाप्त किया वैसे ही शेख इश्फाक जब्बर के समर्थक टिकट को लेकर नारेबाजी करने लगे। वहीं एक दूसरा गुट उमर के समर्थन में नारे लगाने लगा।
विज्ञापन


इस सब के बीच मंच पर मौजूद नासिर असलम वानी और अली मुहम्मद ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब इसका असर नहीं होता दिखा तो नासिर असलम अपना आपा खो बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच से नीचे उतर आए और उमर को हराने वाले नारा लगाने वाले कार्यकर्ता के साथ लात घूंसा मारे लगे। मामला बढ़ता देख कुछ वरिष्ठ नेता बीच में आए तब जाकर मामला शांत हुआ।

गांदरबल से चुनाव लड़ने पर हुआ बवाल

nc leader nasir aslam lost his cool during a convention in ganderbal

नेशनल कांफ्रेंस में टिकट को लेकर पार्टी के अंदर जारी अंतर्कलह मंगलवार को जनता के सामने आ गया। जब पार्टी के कुछ कार्यकर्ता आपस में ही भ‌िड गए।

नेकां कार्यकर्ताओं के दो गुट पार्टी के एक सम्मेलन में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के गांदरबल से चुनाव लड़ने के पक्ष और विरोध में सामने-सामने आ गए।

उमर अब्दुल्ला के गांदरबल से चुनाव लड़ने के खिलाफ नारेबाजी कर रहे एक गुट पर काबू पाने के लिए नेकां के प्रांतीय प्रधान नासिर असलम वानी खुद मंच से नीचे उतकर एक कार्यकर्ता को लातों से मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed