फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nc leader Farooq Abdullah speaks on target killing in kashmir during reasi visit

Jammu Kashmir: जब तक इंसाफ नहीं होगा, हत्याएं नहीं रुकेंगी- टारगेट किलिंग पर बोले फारूक अब्दुल्ला

Mon, 17 Oct 2022 04:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 17 Oct 2022 04:34 PM IST
सार

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर में हालात बेहतर का भाजपा सरकार दावे करती है, लेकिन यह हालात बेहतर हैं कहां। अगर हालात ठीक हैं तो कश्मीरी पंडित की हत्या क्यों हुई।

विज्ञापन
nc leader Farooq Abdullah speaks on target killing in kashmir during reasi visit
रियासी में फारूक अब्दुल्ला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष एवं सांसद फारूक अब्दुल्ला ने घाटी में हुई कश्मीर पंडित की हत्या को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने पार्टी के बिना नाम लेते हुए कहा कि वो कहते थे कि पार्टी 370 के कारण ऐसी हत्याएं होती हैं, लेकिन अब तो इसे हटा दिया गया है, तो अब हत्याएं क्यों हो रही हैं।

विज्ञापन


वहीं, फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जब तक इंसाफ नहीं होगा, तब तक हत्याएं नहीं रुक पाएंगी। उन्होंने कहा, ' वो (भाजपा) कहते थे कि इस तरह की हत्याएं अनुच्छेद 370 के कारण हो रही हैं। लेकिन अब तो इसे समाप्त कर दिया गया है, तो हत्याओं का सिलसिला क्यों नहीं रुक रहा है। इसका जिम्मेदार कौन है।
विज्ञापन


फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर में हालात बेहतर का भाजपा सरकार दावे करती है, लेकिन यह हालात बेहतर हैं कहां। अगर हालात ठीक हैं तो कश्मीरी पंडित की हत्या क्यों हुई। ये बातें उन्होंने जम्मू संभाग के जिला रियासी दौरे के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए कहीं। वह रियासी में पूर्व केएएस अधिकारी बाबू राम के निधन पर उनके घर शोक जताने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के चौधरी गुंड इलाके में शनिवार को कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट्ट की आतंकियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। वह अपने सेब के बागों की देखभाल करने के लिए वहां गए थे। शनिवार देर रात भट का पार्थिव शरीर जम्मू के मुट्ठी स्थित आवास पर पहुंच गया था। रविवार को जम्मू के बनतालाब में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना के बाद प्रदेशभर में उबाल देखने को मिला है।

चेहरे पर गम और आंखों में आक्रोश के साथ पूरण का अंतिम संस्कार, पाकिस्तान के खिलाफ लगे नारे
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed