{"_id":"680174f4149a0509e8073954","slug":"nc-has-double-standards-on-article-370-bjp-jammu-news-c-10-lko1027-591553-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 370 पर नेकां का दोहरा चरित्र: भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुच्छेद 370 पर नेकां का दोहरा चरित्र: भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एडवोकेट सुनील सेठी ने कहा कि राजनीतिक दलों समेत अधिकांश लोग अनुच्छेद 370 को हटाने का समर्थन करते हैं। मगर नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेताओं की दोहरे चरित्र वाली कहानी से जम्मू-कश्मीर के लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
नेकां जनादेश को धोखा देने का काम कर रही है।
पार्टी मुख्यालय में वीरवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए सेठी ने कहा कि एएस दुल्लत की पुस्तक में जिक्र किया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री डा. फारूक अब्दुल्ला भी अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के खिलाफ नहीं थे। दुल्लत पर जवाबी आरोप लगाकर नेशनल कॉन्फ्रेंस अब अपनी साख बचाने और जनता के गुस्से से बचने की कोशिश कर रही है। कुछ दलों और नेताओं ने अनुच्छेद 370 को हटाए जाने का खुलकर समर्थन किया है और कुछ ने गुप्त रूप से विवादास्पद प्रावधान को हटाए जाने को स्वीकार किया है। प्रवक्ता अरुण गुप्ता ने कहा कि आजादी से पहले शासक भी दोहरी बातें और दोहरे मापदंड बर्दाश्त नहीं कर सकते थे। इस तरह की राजनीति और राजनेता देश का भला नहीं करते हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर को अपनी पैतृक संपत्ति समझती रही है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी डॉ. प्रदीप महोत्रा मौजूद रहे।