फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NC Congress misleading people

नेकां-कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही: अख्तर

Sat, 28 Mar 2015 12:07 AM IST
Updated Sat, 28 Mar 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
NC Congress misleading people

रियासती सरकार ने साफ कर दिया है कि पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार के न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत एनएचपीसी से बिजली परियोजनाओं को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह रियासत के लोगों को गुमराह करने के लिए विधानसभा और विधान परिषद में हंगामा कर रही है।

विज्ञापन


यह पहली बार हुआ है कि पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार ने पूर्ववर्ती नेकां सरकारों की ओर से केंद्र को तोहफे में दिए बिजली परियोजनाओं को वापस लेने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन


मंत्री का कहना है कि नेशनल कांफ्रेंस को मामले में बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। सत्ता में बने रहने के लिए नेकां ही राज्य के जल स्त्रोतों को बेचने के लिए जिम्मेदार है। उनका कहना हैं कि नेकां ने एनएचपीसी से परियोजनाओं को वापस लेने के लिए कोशिश नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रियासत में आएगी खुशहाली

NC Congress misleading people

अख्तर का कहना है कि पीडीपी सांसद तारिक हमीद करा ने जनवरी 2015 में लोकसभा में जम्मू कश्मीर को पनबिजली परियोजनाओं को वापस करने संबंधी सवाल भी पूछा था। सरकार का मानना है कि राज्य के जल स्त्रोतों के विवेकपूर्ण इस्तेमाल का हक जम्मू कश्मीर का है और इससे ही रियासत में खुशहाली आएगी।

अख्तर का कहना है कि पहली बार विधानसभा के इतिहास में शिक्षकों और विद्यार्थियों को विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए बुलाया गया। विधानसभा में जो कुछ हुआ उसे देखकर शिक्षकों और विद्यार्थियों पर क्या गुजरी होगी, इसे वह समझ सकते हैं।

उनका कहना हैं कि उनके आग्रह को नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला, मोहम्मद शफी उड़ी और कांग्रेस विधायक दल के नेता नवांग रिगझिन जोरा ने अनसुना कर दिया। आरोप लगाया कि नेकां और कांग्रेस अपनी गलतियों को छिपाने के लिए विधानसभा में हंगामा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed