फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   navratri, religous, temples

Jammu News: नवरात्र का आगाज... कोल कंडोली में 10 दिवसीय मेला शुरू, प्रतिदिन होगा कंजक पूजन व अंतिम चार दिन भंडारा

विज्ञापन
navratri, religous, temples
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जय माता दी... इस जयघोष के साथ मंदिरों के शहर में 15 अक्तूबर यानी आज से नवरात्र का आगाज हो जाएगा। 9 दिन तक क्रमवार मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी और सिद्धि दात्री के स्वरूप की पूजा होगी। 24 को मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन होगा तो दशहरा भी उसी दिन है। वहीं, मां दुर्गा के त्याेहार का स्वागत करने के लिए शनिवार को मंदिर दुल्हन की तरह सज चुके हैं। रंग-बिरंगी लाइटों के साथ अद्भुत छटा बिखर रहे हैं। बाजारों में रौनक है। पूजन सामग्री से लेकर मां की चुनरी व साज-सज्जा के सामान की खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह है।
भक्तों को दर्शन के साथ प्रकृति का अद्भुत करवाने के लिए माता बावे वाली मंदिर में 10 क्विटंल फूलों से सजावट की गई है। यहां दो प्रकार के लंगर लगाए जाएंगे, जिसमें व्रतियों के लिए अलग व्यवस्था है। महंत बिट्टा बताते हैं- ड्रेस कोड निर्धारित है, इसलिए भक्त कैपरी, शॉर्ट व निक्कर में न आएं। मेडिकल सुविधा के लिए दो प्रकार के औषधालय कार्यरत रहेंगे। अलसुबह तीन बजे आरती होगी और 3:30 बजे भक्तों को आने की अनुमति होगी। रात 10:30 बजे आरती में भक्त भाग ले पाएंगे। इससे पहले दोपहर 1 से 2 बजे तक मंदिर बंद रहेगा। इसी तरह कोल कंडोली मां का दरबार भी 20 से 25 क्विंटल देशी-विदेशी फूलों से महक रहा है। रविवार को 10 दिवसीय मेला शुरू होगा। आरती तड़के चार बजे होगी। हर दिन कंजक पूजन किया जाएगा। मेले के आखिरी चार दिन भंडारा लगेगा। हेड पुजारी जयप्रकाश ने अनुरोध किया है कि भारतीय परिधान में ही श्रद्धालु दर्शन करें।
विज्ञापन

उधर, यातायात पुलिस ने माता बावे वाली मंदिर और कोल कंडोली के दर्शन के लिए रूट निर्धारित किए हैं। बाहु किला मार्ग वन वे रहेगा। विक्रम चौक, गुज्जर नगर, कासिम नगर, वन चेक पोस्ट बाईपास रोड से वाहन मंदिर तक पहुंचेंगे। नरवाल और अन्य जगहों से इसी मार्ग का प्रयोग होगा। किसी भी वाहन को बाहु फोर्ट रोड से मंदिर जाने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस स्टेशन बाग-ए-बाहु चौक डायवर्जन प्वाइंट होगा। भारी वाहन बाईपास नाका सिद्दड़ा रोड से बाग-ए-बाहु जा पाएंगे। श्रद्धालु अपने वाहन न्यू जम्मू डेवलपमेंट, माता बावे वाली मंदिर के सामने सशुल्क, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और रेलवे की पार्किंग में खड़े कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी चलेंगे कार्यक्रम
लक्ष्मी नारायण मंदिर गांधीनगर में पहले नवरात्र पर मां दुर्गा की पवित्र साख लगाई जाएगी। सुबह-शाम आरती होगी। प्रतिदिन भजन-कीर्तन के साथ धार्मिक कार्यक्रम शाम 6:15 बजे से शुरू होगा। रघुनाथ मंदिर परिसर में मां वैष्णो देवी के दरबार के दर्शन के लिए हजारों भक्त जुटेंगे। प्रतिदिन सुबह शाम पूजा-अर्चना होगी। दशहरे पर भव्य झांकी परेड मैदान तक निकाली जाएगी। पक्का डंगा स्थित सर्व शक्ति चंडी माता मंदिर में सुबह पांच बजे मां का शृंगार होगा। इसके बाद अखंड ज्योत जलेगी। प्रतिदिन आरती और कीर्तन होगा। धार्मिक उत्सव चलेंगे।

नवरात्र की तिथियां
15 अक्टूबर मां शैलपुत्री

16 अक्टूबर मां ब्रह्मचारिणी


17 अक्टूबर मां चंद्रघंटा


18 अक्टूबर मां कुष्मांडा


19 अक्टूबर मां स्कंदमाता

20 अक्टूबर मां कात्यायनी

21 अक्टूबर
मां कालरात्रि


22 अक्टूबर
मां महागौरी


23 अक्टूबर
महानवमी
शरद नवरात्र व्रत पारण

24 अक्टूबर दशहरा
मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन

ट्रैफिक को संभालने के लिए वन वे रूट किया है। गाड़ियों के साथ हर व्यक्ति की चेकिंग के बाद ही मंदिर में प्रवेश मिलेगा।

-आरती ठाकुर, एसएचओ, बाग-ए-बाहु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed