फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Navratri festival will be celebrated with simplicity in Katra during Corona period

जम्मू-कश्मीरः कोरोना काल में कटड़ा में सादगी से मनेगा नवरात्र महोत्सव, दुल्हन की तरह सजेगी धर्मनगरी

Wed, 30 Sep 2020 01:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Sep 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
Navratri festival will be celebrated with simplicity in Katra during Corona period
शारदीय नवरात्रि 2020 - फोटो : Rohit Jha

कोरोना संकट के मद्देनजर इस बार धर्मनगरी कटड़ा में सादगी के साथ नवरात्र महोत्सव मनाया जाएगा। कटड़ा में सिर्फ दुर्गा पूजन होगा और मां वैष्णो देवी स्वरूप तीनों पिंडियों की झांकी निकाली जाएगी। अंतरराष्ट्रीय दंगल, भेंट प्रतियोगिता, हास्य व्यंग्य, श्रीमद्भागवत कथा और सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। यह फैसला मंगलवार को मंडलायुक्त संजीव वर्मा की अध्यक्षता में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कार्यालय में हुई बैठक में किया गया। 

विज्ञापन


बैठक में तय किया गया कि पहले की भांति कस्बे के हर चौक-चौराहे और मुख्य द्वार पर नौ दिन लाइटें लगाई जाएंगी। धर्मनगरी को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। पिंडियों की पूजा-अर्चना कर मुख्य बाजार से झांकी निकाली जाएगी। बैठक में आईजीपी जम्मू मुकेश सिंह, जिला आयुक्त इंदु कंबल चिब, पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक नीलम खजूरिया, एसडीएम अशोक कुमार चौधरी, होटल संघ से राकेश वजीर, दंगल कमेटी से शिव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


2014 में भी हुआ था सादा समारोह
इससे पहले 2014 में सद्दल गांव में हुए भूस्खलन में कुड नृत्य करने वाले 40 लोगों की मौत के बाद भी नवरात्र समारोह सादे तरीके से मनाया गया था। इस बार भी सभी कमेटियों ने कोरोना महामारी को देखते हुए यही निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में उठा श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने का मुद्दा
बैठक में स्थानीय लोगों ने लखनपुर में मां वैष्णो की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को परेशान करने और अन्य श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही कोरोना टेस्ट की अवधि 48 से बढ़ा कर 96 घंटे करने की अपील की गई। बैठक में नपा अध्यक्ष ने कस्बे के बाजार का मुद्दा उठाया जिसे अधिकारियों ने हल करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed