{"_id":"50780988a08762dee1e5b370f7fe077f","slug":"navratri-festival-in-jammu-city-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शहर के प्रमुख मंदिरों में इस नवरात्र क्या है खास?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के प्रमुख मंदिरों में इस नवरात्र क्या है खास?
Updated Wed, 24 Sep 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावे वाली मंदिर से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित महामाया माता मंदिर में भी भक्तों की आस्था का केंद्र रहता है। इनमें अधिकांश भक्त बावे वाले मंदिर में दर्शन के बाद यहां पहुंचते हैं। यहां से पुराने शहर का नजारा देखते ही बनता है। तवी के किनारे ऊंची पहाड़ी पर स्थित माता के दरबार में हजारों भक्त पहुंचते हैं।
विज्ञापन
कोल कंडोली में माता वैष्णो देवी के पहले दर्शन होंगे
शहर से करीब दस किलोमीटर दूरी पर नगरोटा स्थित कोल कंडोली मंदिर में भी नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्री माता वैष्णो देवी के यहां पहले दर्शन होते हैं। मंदिर में स्थापित पंगूड़े आकर्षण का केंद्र रहते हैं। ऐसी मान्यता है कि माता इन झूलों में झूले झूलती थीं।
विज्ञापन
चिंतपूर्णी मंदिर में तांता लगेगा
पुराने शहर के साथ लगते सर्कुलर रोड पर स्थित चिंतपूर्णी मंदिर में नवरात्र के दौरान आस्था का सैलाब पहुंचता है। इस मंदिर में मान्यता है कि दरबार में मन्नत लेकर पहुंचने वाले भक्तों की चिंताओं को मां अपने ऊपर ले लेती हैं। यहां कई त्वचा संबंधी रोगों से भी निजात मिलती है।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को दी जाएंगी अधिक से अधिक सेवाएं
चंडी माता के दर्शन को भीड़
पुराने शहर में पक्का डंगा स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में माता चंडी माता भी विराजमान है। पिछले कुछ साल से इस मंदिर में भक्तों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। मचेल यात्रा के दौरान यहां से मां के दरबार के लिए छड़ी मुबारक में सैकड़ों भक्त जाते हैं।
चीची माता में ध्वजारोहण होगा
पूज्य चीची देवी जी प्रबंधक कमेटी की ओर से पहले नवरात्र पर देव स्थान पूज्य चीची देवी (गांव नंदनी सांबा) में नवग्रह पूजन के बाद ध्वजारोहण किया जाएगा। कमेटी के प्रधान केएल महाजन के अनुसार ध्वजारोहण के बाद कंजक पूजन और श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था रहेगी।
रेलवे स्टेशन से 100 बसों की सेवा मिलगी-
नवरात्र के उपलक्ष्य में स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन ने श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किए हैं। बाहरी राज्यों से आने वाली बसों को कटड़ा तक रवाना किया जाएगा। इसके अलावा रेल गाड़ियों के माध्यम से जम्मू पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधा मुहैया करवाने के लिए पांच दर्जन बसों की संख्या बढ़ाई गई है।
इस तरह से अब रेलवे स्टेशन से 100 बसों की सेवा मिल सकेगी। इसके अलावा कटड़ा जाने वाली ट्रेनों या बसों में कोई भी खराबी होने पर तुरंत यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर दूसरी बसों में भेजने के इंतजाम में भी किए गए हैं। वीरवार को पहला नरवात्र शुरू हो जाएगा। जाहिर है कि दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोगों का जम्मू आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।