फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   navratr

दुर्गा अष्टमी पर भक्तों ने की महागौरी की अराधना

विज्ञापन
navratr
जम्मू। चैत्र नवरात्र की दुर्गा अष्टमी पर सुबह से ही महामाई के मंदिरों में भक्तों तांता लगा रहा। इस दौरान मां भगवती के आठवें स्वरूप मां महा गौरी के दर्शन कर प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की। दुर्गा अष्टमी के अवसर पर अलसुबह से श्रद्धालुओं का मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा है।
विज्ञापन

शहर के प्रसिद्ध बावे वाली माता मंदिर, महामाया मंदिर और कोल कंडली मंदिर में हजारों की संख्या में भक्तों ने हाजिरी लगा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही कई भक्तों ने अष्टमी पर सूर्य पुत्री तवी नदी में साख विसर्जित करते हुए नवरात्र का व्रत पूर्ण किया। हालांकि नवमी पर ही अधिकांश लोग साख का विसर्जन करते है। चैत्र नवरात्र का रविवार को समापन होगा। नवमी पर कंजन पूजन के साथ साख का विजर्सन किया जाएगा।
विज्ञापन

दुर्गा अष्टमी पर दो दिवसीय वार्षिक हवन शुरू
दुर्गा अष्टमी पर कश्मीरी पंडित सभा अंबफला में दो दिवसीय वार्षिक हवन का आगाज हुआ। इसमें कश्मीरी पंडित समुदाय ने आहुतियां डाल कर सुख शांति की कामना की। सभा के अध्यक्ष केके खोश ने बताया कि हर साल अष्टमी और नवमी पर सभा की ओर से हवन किया जाता है। पूर्व पुलिस महानिदेशक कुलदीप खुड्डा, पूर्व एमएलसी अजय भारती, प्रो. आशो आइमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed