{"_id":"07411a2f3a7f7ae571a91000d88cca69","slug":"nature-s-havoc-on-houses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलों से छलनी मकानों पर अब कुदरत का कहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलों से छलनी मकानों पर अब कुदरत का कहर
ब्यूरो, अमर उजाला/अरनिया
Updated Tue, 03 Mar 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमावर्ती ग्रामीणों के लिए बारिश बड़ी मुसीबत साबित हो रही है। हालात सामान्य होने के बाद गोलाबारी से छलनी मकानों में रह रहे लोग किसी तरह गुजर-बसर कर रहे थे। इस बीच मौसम की बेरुखी ने उनके सामने नई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। कुदरत के कहर से उनका जनजीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया है।
विज्ञापन
पाक गोलों से दीवारों में पड़ी दरारों और क्षतिग्रस्त छत से बारिश का पानी घरों में जा रहा है। इससे उनके गिरने की आशंका भी सताने लगी है। मवेशियों के चारे पर भी संकट मंडराने लगा है। मौसम खराब होने के कारण लोग मवेशियों के लिए चारे लाने के लिए घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। उधर गेहूं की फसल भी दांव पर लग गई है।
विज्ञापन
ओम प्रकाश यादव, दर्शन लाल, प्रेमचंद, रामलाल, पूरण चंद, अतर सिंह का कहना है कि क्षेत्र में रहना अब दुश्वार होता जा रहा है। पहले गत वर्ष आई बाढ़ से फसल चौपट हो गई। बाढ़ का कहर थमा तो पाकिस्तानी गोलाबारी ने पलायन करने पर मजबूर किया। गोलों से छलनी मकानों में किसी तरह गुजर-बसर कर रहे थे कि मौसम ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन