{"_id":"655e6296a314bae40c011255","slug":"national-school-games-jammu-news-c-10-jmu1037-247608-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेंसिंग: हरियाणा ने सबसे ज्यादा तीन, मेजबान ने झटके दो पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेंसिंग: हरियाणा ने सबसे ज्यादा तीन, मेजबान ने झटके दो पदक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के फेंसिंग में तीसरे दिन हरियाणा का दबदबा रहा। खिलाड़ियों ने बॉय व गर्ल्स वर्ग में तीन पदक जीते। इसमें दो स्वर्ण और एक रजत शामिल था। वहीं, मेजबान जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए दो पदक पाए
बुधवार को सेबर अंडर-19 बॉय के व्यक्तिगत वर्ग में जम्मू-कश्मीर के लिए वत्सल गंडोत्रा ने रजत पदक जीता जबकि हर्षित कोहली ने कांस्य पदक अपने नाम किया। हरियाणा के लक्ष्य को स्वर्ण पदक मिला। अंडर-19 गर्ल्स ईपी के व्यक्तिगत वर्ग में हरियाणा की अनुप्रिया ने स्वर्ण, महाराष्ट्र की माही अरडवाड ने रजत पदक जबकि पंजाब की प्रतिष्ठा और मध्यप्रदेश की रक्ष राजा परमान ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 गर्ल्स के फॉयल व्यक्तिगत वर्ग में पंजाब की जैसमीन ने स्वर्ण, हरियाणा की कन्नूप्रिया ने रजत और चंडीगढ़ की एकम टूर व तमिलनाडु की एनवी जेनिशा ने कांस्य पदक जीता। जम्मू विवि में खेले जा रहे मुकाबलों में 324 फेंसर के बीच प्रतिस्पर्धा थी। अर्थशास्त्र और सांख्यिकी निदेशक आशु गुप्ता मुख्यातिथि रहीं। उन्होंने युवा सेवा और खेल विभाग के निदेशक सुभाष चंद्र छिब्बर के साथ विजेताओं को पदक दिए। इसके साथ खिलाड़ियों की प्रशंसा करते कहा कि इस तरह के बड़े मंच आगे बढ़ने का मौका देते है।