{"_id":"63a0b01bdb2ac577cc731637","slug":"national-leaders-of-bjp-will-camp-in-jammu-and-kashmir-discussions-will-be-held-to-make-mission-50-plus-a-suc","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: भाजपा के राष्ट्रीय नेता प्रदेश में डालेंगे डेरा, मिशन 50 प्लस को सफल बनाने के लिए होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: भाजपा के राष्ट्रीय नेता प्रदेश में डालेंगे डेरा, मिशन 50 प्लस को सफल बनाने के लिए होगी चर्चा
Tue, 20 Dec 2022 01:11 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 20 Dec 2022 01:11 AM IST
सार
पार्टी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा का जनवरी महीने में जम्मू कश्मीर का प्रवास प्रस्तावित है। वहीं राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष दस और 11 जनवरी को जम्मू प्रवास कर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : Social Media
विस्तार
मिशन 50 प्लस को लक्ष्य में रखकर जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव जीतने की तैयारी में जुटी भाजपा के शीर्ष राष्ट्रीय नेता आगामी दिनों जम्मू कश्मीर के प्रवास पर रहेंगे।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा का जनवरी महीने में जम्मू कश्मीर का प्रवास प्रस्तावित है। वहीं राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष दस और 11 जनवरी को जम्मू प्रवास कर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महासचिव दिलीप सेकिया और तरुण चुग 24 और 25 दिसंबर को जम्मू कश्मीर के प्रवास पर आएंगे। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना का कहना है कि आगामी दिनों भाजपा के बड़े राष्ट्रीय नेता प्रदेश का दौरा करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
उनका कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल करे, इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। कश्मीर में भी पहली बार भाजपा एक नहीं कई सीटों पर जीत दर्ज करने के इरादे से चुनाव मैदान में उतरेगी।
वहीं, जम्मू संभाग की अधिकतर सीटों पर भाजपा जीत दर्ज कर मिशन 50 प्लस को हासिल कर प्रदेश में अपना मुख्यमंत्री वाली सरकार का गठन करेगी।