फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   national junior fencing, shreya

Jammu News: श्रेया गुप्ता ने जीता तीसरा राष्ट्रीय जूनियर फेंसिंग का खिताब

विज्ञापन
national junior fencing, shreya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर की शीर्ष तलवारबाज श्रेया गुप्ता ने अपने शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ में चल रही 31वीं राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी चैंपियनशिप (अंडर-20) में स्वर्ण पदक हासिल किया। अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा को पार करते हुए श्रेया गुप्ता ने अपना तीसरा जूनियर राष्ट्रीय खिताब जीतने का गौरव हासिल किया। पदक मुकाबले में श्रेया ने हरियाणा की नितिका को 15-9 के स्कोर से हराया, जबकि सेमीफाइनल में उन्होंने हरियाणा को 15-13 से हराया। श्रेया और गुजरात की रितु के बीच फाइनल मुकाबला एकतरफा रहा। इसे श्रेया ने 15-3 के स्कोर से जीता।

श्रेया के स्वर्ण के साथ जम्मू-कश्मीर ने इस जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पहला पदक जीता और यह उनकी झोली में 16वां राष्ट्रीय स्वर्ण है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और रेफरी राशिद अहमद चौधरी ने श्रेया के असाधारण प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे युवा और उभरते तलवारबाजों का मनोबल बढ़ेगा। इस बीच जम्मू-कश्मीर खेल परिषद की सचिव नुजहत गुल ने भी श्रेया गुप्ता को बधाई दी। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के रायपुर में 31 दिसंबर 2023 से 3 जनवरी तक आयोजित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed