फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   National Investigation Agency raids underway at four locations in Baramulla at jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: टेरर फंडिंग मामले में बारामुला में चार जगहों पर एनआईए की ताबड़तोड़ छापेमारी  

Sun, 28 Jul 2019 10:07 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 28 Jul 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
National Investigation Agency raids underway at four locations in Baramulla at jammu and Kashmir
छापेमारी की तस्वीरें - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का अभियान जारी है। रविवार सुबह एनआईए ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में चार जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। बता दें टेरर फंडिग के मामले में एनआईए लगातार जम्मू-कश्मीर में व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। 

विज्ञापन


गौरतलब हो इससे पहले आतंकवादियों के मददगारों पर शिकंजा कसतेे हुए एनआईए ने बुधवार को श्रीनगर और बडगाम जिले में चार जगह छापा मारा था। श्रीनगर के राजबाग इलाके में बख्तियार मजीद मल्ला और बडगाम जिले में जहूर अहमद शेख, बशीर अहमद शेख और मोहम्मद अफजल मीर के घर पर छापा मारा गया।
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को भी एनआईए द्वारा क्रॉस एलओसी ट्रेड मामले में श्रीनगर और पुलवामा में छह जगह कार्रवाई की गई थी। इस दौरान दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जब्त किए गए थे। छापामारी की जद में आए लोग स्थानीय युवाओं को प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल कर विध्वंसक गतिविधियां अंजाम देने के लिए उकसाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलगाववादियों के इशारे पर इन युवाओं को वैध दस्तावेज उपलब्ध कराकर पाकिस्तान की यात्रा कराई जाती थी, जहां इन्हें आतंकवादी ट्रेनिंग दी जाती है। इसी सिलसिले में घाटी में एनआईए की छापेमारी लगातार जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed