फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   National Investigation Agency raids multiple locations in Srinagar, Bandipora and Bangalore

टेरर फंडिंग केस: एनआईए का घाटी में 10 ठिकानों पर छापा, महत्वपूर्ण दस्तावेज, इलेक्ट्रानिक गैजेट व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद

Wed, 28 Oct 2020 08:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 28 Oct 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
National Investigation Agency raids multiple locations in Srinagar, Bandipora and Bangalore
एनआईए का छापा - फोटो : बासित जरगर
देश-विदेश से धर्मार्थ गतिविधियों के नाम पर पैसा इकट्ठा कर उसका आतंकी आर्थिक मदद में इस्तेमाल करने के मामले में एनआईए ने बुधवार को घाटी में 10 स्थानों पर छापा मारा। यह छापा कुछ एनजीओ और ट्रस्ट से जुड़े लोगों के ठिकाने पर मारा गया। 
विज्ञापन


एनआईए के पास शिकायत थी कि कुछ एनजीओ और ट्रस्ट पैसा इकट्ठा कर उसका इस्तेमाल अलगाववादी गतिविधियों और आतंकियों को मदद करने में करते हैं। छापे के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज, इलेक्ट्रानिक गैजेट तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। 
विज्ञापन


एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को एजेंसी की विभिन्न टीमों द्वारा श्रीनगर में 9, बांदीपोरा व बंगलूरू में एक-एक स्थानों पर छापामारी की गई। एजेंसी को जानकारी मिली थी कि घाटी में कुछ एनजीओ और ट्रस्ट धर्मार्थ गतिविधियों के नाम पर देश और विदेश से पैसा जुटाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी पैसों से बाद में अलगाववादी और आतंकवादी गतिविधियों के लिए फंडिंग की जाती है। इस संबंध में एनआईए ने आठ अक्तूबर को भारतीय दंड संहिता और यूएपीए के तहत मुकदमा दर्ज किया था। 

इनके ठिकानों पर हुई कार्रवाई
जिन लोगों के ठिकानों पर छापामारी की गई उनमें जेएंडके कोयलेशन ऑफ सिविल सोसाइटी के कोआर्डिनेटर खुर्रम परवेज का घर और दफ्तर शामिल है। इसके अलावा खुर्रम के अन्य साथी परवेज अहमद बुखारी, परवेज अहमद मट्टा और बंगलूरू की स्वाति शिसादरी के घर और दफ्तरों पर भी छापामारी की गई। 

अधिकारी ने बताया कि एसोशिएशन ऑफ  डिसअपीयर्ड पर्सन्स (एपीडीपी) की अध्यक्ष परवीना अहंगर के घर के साथ साथ अथरोट (एनजीओ) पर भी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही श्रीनगर के एक प्रमुख अंग्रेजी दैनिक के ट्रस्ट पर भी छापामारी हुई। 


अज्ञात दानदाताओं से लेते थे राशि
एनआईए अधिकारी ने बताया कि इन छापों के दौरान कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रानिक गैजेट भी जब्त किए गए जिन्हें जांच के लिए साथ लिया गया। मामले में आगे की तफ्तीश जारी है। अज्ञात दानदाताओं से राशि दान में लेकर इनका बाद में आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

वर्ष 2000 में भी तीन एनजीओ पर हुई थी कार्रवाई
वर्ष 2000 में भी एनआईए ने तीन एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई की थी। ये एनजीओ जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों की फंडिंग करने में शामिल पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed