फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   National Investigation Agency conducts raids at six locations in Jammu Kashmir and Punjab in connection with narcotics and weapons case

एनआईए की बड़ी कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में छह स्थानों पर मारे छापे

Thu, 07 Jan 2021 11:19 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 07 Jan 2021 11:19 AM IST
विज्ञापन
National Investigation Agency conducts raids at six locations in Jammu Kashmir and Punjab in connection with narcotics and weapons case
एनआईए

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नार्को टेरर मामले में गुरुवार को जम्मू के और पंजाब के तरनतारन स्थित छह ठिकानों पर छापे मारे। टीम ने इस दौरान कुछ लोगों से पूछताछ कर कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं। इन दस्तावेजों से आगे जांच में मदद मिलेगी। यह कार्रवाई पिछले वर्ष 20 सिंतबर को जम्मू जिले के अरनिया में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हथियारों के साथ 62 किलो हेरोइन और हथियार पकड़े जाने के मामले से जुड़ी है। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। ये कार्रवाई आरोपियों के जम्मू जिले में पांच और तरनतारन के एक ठिकाने पर की गई।

विज्ञापन


पांच से छह सदस्यों की एक एनआईए टीम वीरवार को अरनिया के सेइ कलां व सेइ फोगला गांव पहुंची। नारको टेररिज्म मामले में पकड़े गए तीन लोगों सुभाष चंद्र और शाम लाल के साथ कुछ अन्य स्थानीयों से भी पूछताछ की। हालांकि पूछताछ का ब्यौरा सामने नहीं आया है। 20 सितंबर 2020 को अरनिया व बुल्लेचक के मध्य अग्रिम पोस्टों पर नशीले पदार्थ और हथियारों की तस्करी की बड़ी कोशिश को बीएसएफ ने नाकाम कर दिया था।
विज्ञापन


इस दौरान हथियारों के साथ 62 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी। इसके अलावा चीन निर्मित दो पिस्तौल, तीन मैगजीन और सौ राउंड भी बरामद हुए थे। पाकिस्तान ने नशे की तस्करी कराने के लिए कवर फायर भी किया था। हालांकि बीएसएफ ने इसे विफल कर दिया था। इस मामले में राष्ट्रविरोधी और गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए साजिश रचने के आरोप में जम्मू और पंजाब के तरनतारन से छह व्यक्तियों जसराज सिंह, शाम लाल, बिशन दास, अजित कुमार, गुरबख्श सिंह और गुरप्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बब्बर खालसा को आर्थिक मदद पहुंचाता था गुरप्रताप
इस मामले में एनआईए ने 26 नवंबर 2020 को मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी थी। एनआईए ने शुरुआती जांच में पाया कि इस नार्को टेरर मॉड्यूल का मुखिया तरनतारन (पंजाब) का रहने वाला गुरप्रताप सिंह है जो नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी से प्राप्त पैसे से आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशल को मदद पहुंचा रहा था। जम्मू के अरनिया में मिली हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 300 करोड़ अरनिया में मिली 62 किलोग्राम हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 300 करोड़ रुपये आंकी गई थी।

यह भी पढ़ेंः आज भी बंद रहेगा जम्मू-श्रीनगर हाईवे, खतरनाक बर्फीले तूफान की चेतावनी, पर्यटकों के लिए ये निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed