जम्मू-कश्मीर में मौसम की मार से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। बारिश और बर्फबारी के कारण कई सड़कों पर यातायात बाधित है। घाटी में जलस्रोत जमने से लोगों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यातायात पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी एडवायजरी में कहा गया है कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर गुरुवार को भी वाहन नहीं चलेंगे। राजोरी-पुंछ से दक्षिण कश्मीर को जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद है।
आज भी बंद रहेगा जम्मू-श्रीनगर हाईवे, खतरनाक बर्फीले तूफान की चेतावनी, पर्यटकों के लिए ये निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में प्रशासन ने होटलों को निर्देश दिए हैं कि वे पर्यटकों के अनुरोध को स्वीकार करते हुए मौसम ठीक होने तक उन्हें अपने यहां रखें। उपायुक्त डॉ. जीएन इटू ने बताया कि सीईओ गुलमर्ग विकास प्राधिकरण और सहायक निदेशक पर्यटन को इस बारे में व्यवस्था करने और हेल्प डेस्क स्थापित करने को कहा गया है।
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल जिले के लिए आवश्यक सामग्री लेकर गुरुवार को चंडीगढ़ से मालवाहव एएन-32 विमानों की दो उड़ानें होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने पुंछ, रामबन, डोडा, किश्तवाड़, अनंतनाग, बारामुला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा में खतरनाक बर्फीले तूफान के लिए ऑरेंज अलर्ट और राजोरी,उधमपुर, कुलगाम, गांदरबल और कारगिल रियासी, लेह के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
बुधवार दोपहर बाद से मौसम धीरे-धीरे साफ हो रहा है। अब 14 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। -सोनम लोटस, निदेशक मौसम विभाग, श्रीनगर
न्यूनतम तापमान
जम्मू 12.1
बनिहाल 9.6
बटोत 07.5
कटड़ा 17.2
भद्रवाह 5.6
गुलमर्ग -03.5
पहलगाम -01.2
श्रीनगर - 00.9
बर्फबारी (इंच)
1-पुलवामा 30
2-अवंतिपोरा 15
3-बडगाम 12
4-हुमामा 15
5-मड़वाह 31
6-कुलगाम 48
7-काजीगुंड 50
कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण चार दिन तक उड़ान सेवा बंद रहने के बाद गुरुवार को पहली फ्लाइट श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। इसकी जानकारी सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने दी। बता दें कि पिछले चार दिन से श्रीनगर के लिए विमान सेवा प्रभावित थी।