{"_id":"fc9ccaf2474e83807086dac496bc2803","slug":"national-interest-is-first-priority-for-bjp-leaders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखेंगे भाजपा सांसद-विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखेंगे भाजपा सांसद-विधायक
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 09 May 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में राष्ट्र हितों को सर्वोपरि रखने के संकल्प के साथ कटड़ा में भाजपा के सांसदों-विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। राष्ट्रीय महासचिव संगठन राम लाल ने प्रदेश के भाजपा सांसदों और विधायकों से कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी का मिशन 44 भले ही 25 सीटों पर रुक गया, लेकिन पार्टी गठबंधन में सरकार में हैं और जन आकांक्षाएं बहुत ज्यादा हैं।
विज्ञापन
निर्वाचित प्रतिनिधियों को इतनी मेहनत करनी चाहिए कि अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी मिशन 44 प्लस को हासिल कर सके। शिविर के आखिरी दिन केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा के अलावा राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह भी प्रशिक्षण शिविर में अन्य विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महासचिव राम लाल ने अपने समापन भाषण में पार्टी सांसदों और विधायकों को जन आकांक्षाओं को पूरा करने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के सरकार में आने से निर्वाचित प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। राष्ट्रवाद को मजबूत करने के साथ-साथ जन आकांक्षाओं को भी पूरा करना है। केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक ले जाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य पार्टी के सांसदों और विधायकों को संगठन की जिम्मेदारियों के साथ साथ जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करना था।