फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   national highway

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग फिर बंद

विज्ञापन
national highway
जम्मू। मूसलाधार बारिश के बीच रामबन के कई हिस्सों में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को फिर बंद हो गया। राजमार्ग गत दिवस चार दिन बाद खुला था। राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से 300 वाहन फंस गए हैं। इस बीच श्रीनगर-कारगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही खोल दी गई है। जिला पुंछ और राजोरी को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाले मुगल रोड से जरूरी पदार्थों के ट्रक और आयल टैंकरों को भेजा जा रहा है। तीन दिन बाद भूस्खलन का मलबा हटाने के बाद किश्तवाड़-पाडर मार्ग पर भी आवाजाही बहाल की गई। जम्मू संभाग के कई जिलों में बारिश के बावजूद तपिश और उमस हावी रही। कश्मीर में ठंडक का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन

जम्मू और आसपास के इलाकों में तड़के झमाझम बारिश हुई। दिन में भी कई बार हल्की बूदांबांदी हुई। लेकिन दिनमें मौसम साफ रहने से तपिश के साथ उमस ने परेशान किया। यहां दिनमें आर्द्रता का प्रतिशत 85 रहने से उमस से हर कोई बेहाल रहा। जम्मू में 23.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 32.6 और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 36.8 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 29.0 और न्यूनतम तापमान 21.9डिग्री सेल्सियस रहा। संभाग में बनिहाल में 8.0 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 24.6, बटोत में 7..6 मिलीमीटर बारिश के साथ 24.5 और भद्रवाह में 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 8-9 डिग्री नीचे चल रहा है। राजोरी और पुंछ जिले में बारिश हुई। श्रीनगर में 12.5 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री गिरकर 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन

आज भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी
जम्मू। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 1-3 सितंबर तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश से इन तीन दिनों में संभावित स्थानों पर भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति बन सकती है। इसके लिए निचले इलाकों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू का तापमान
अधिकतम 32.6
न्यूनतम 23.9
सूर्योदय 06.08
सूर्यास्त 06.57
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed