फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   national highway closed on fifth day

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पांचवें दिन भी बंद

Tue, 09 Sep 2014 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 09 Sep 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
national highway closed on fifth day

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को पांचवें दिन भी बंद रहा। भारी बारिश से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन तथा मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण अभी भी हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद है, जबकि जम्मू के नरवाल, सिद्दड़ा बाईपास मार्ग पर ट्रकों को रोका गया है, जहां उन्हें हाईवे खुलने का इंतजार है। जानकारी के मुताबिक जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे सोमवार को भी बहाल नहीं हो सका।

विज्ञापन


जम्मू से करीब 150 किलोमीटर दूर गांगरू (चंद्रकोट) में क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कर वहां से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है, जबकि जम्मू से उधमपुर के लिए पहले से ही बसों की आवाजाही जारी है। जम्मू से पत्नीटाप तक हलके वाहनों को छोड़ा गया। उधर, ट्रैफिक पुलिस जम्मू के मुताबिक सिदद्ड़ा नरवाल में करीब ढाई सौ ट्रकों को रोका गया है, जिन्हें घाटी जाने का इंतजार है।
विज्ञापन


नगरोटा में रुके हुए ट्रकों को वापस किया जा रहा है तथा फि लहाल 20 से 25 ट्रक ही घाटी जाने के  इंतजार में वहां पर खड़े हैं। दूसरी ओर उधमपुर के बाईपास रोड पर भी करीब डेढ़ सौ ट्रक चार-पांच दिनों से खड़े हैं। करी से बनिहाल तक हाईवे क्षेत्र के एसएसपी (ट्रैफिक) डा. हसीब मुगल का कहना है कि जम्मू से रामसू तक हाईवे को खोला गया है। रामसू से आगे श्रीनगर तक हाईवे को खोलने में अभी वक्त लगेगा, जबकि डोडा-किश्तवाड़ मार्ग बहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं खुला कटड़ा रेल मार्ग
कटड़ा रेल मार्ग तीसरे दिन भी बंद रहा। जम्मू तक रेल से पहुंचने वाले श्रद्धालु टैक्सी तथा बसों के जरिये जा रहे हैं। मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं का उत्साह आज भवन यात्रा मार्ग खुलने के बाद देखा गया तथा टैक्सी तथा बसों के जरिये रेलवे स्टेशन से भारी संख्या में श्रद्धालु कटड़ा के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed