फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   National highway closed for 14 Hours due to Landslide in the Ramban, jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: रामबन में पस्सी गिरी, 14 घंटे हाईवे रहा बंद, उधमपुर में रोक कर रखे गए वाहन

Wed, 15 May 2019 04:49 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर/रामबन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर/रामबन Published by: देव कश्यप Updated Wed, 15 May 2019 04:49 AM IST
विज्ञापन
National highway closed for 14 Hours due to Landslide in the Ramban, jammu and Kashmir

रामबन के डिगडोल में पस्सी गिरने के कारण मंगलवार को करीब 14 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। इस कारण रामबन व उधमपुर में सैकड़ों की संख्या में वाहन फंस गए। घंटों इंतजार के बाद शाम सात बजे राजमार्ग खुला और सबसे पहले रामबन के आसपास फंसे वाहनों को जम्मू की तरफ रवाना किया गया। वहीं उधमपुर में दिन भर यात्री व चालक चिलचिलाती धूप में गर्मी से परेशान रहे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे अचानक ही रामबन के डिगडोल इलाके में पस्सियां गिरने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। राजमार्ग के बंद होने के बाद रामबन में राजमार्ग पर जम्मू की तरफ जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। राजमार्ग के बंद होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उधमपुर से भी घाटी की तरफ जाने वाले वाहनों के आगे बढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। वहीं नेशनल हाईवे अथारिटी ने सुबह ही राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन


राजमार्ग के बंद होने पर उधमपुर के जखैनी, भारत नगर, संगूर, रठियान, बट्टलबालियां, गरनई, मांड, टिकरी में सुबह से शाम तक रोके गए वाहनों की लंबी कतार लगी रही। मौसम साफ रहने पर जब धूप तेज हुई तो जखैनी व भारत नगर में रोके गए वाहनों में सवार यात्री गर्मी से परेशान हो गए और वाहनों से बाहर निकल आए। फिर सभी दिन भर राजमार्ग के खुलने का इंतजार करने लगे। रोके गए स्थान पर पीने का पानी व शौचालय की सुविधा न होने के कारण दिन भर यात्रियों व चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम करीब सात बजे नेशनल हाइवे अथारिटी को राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिली। राजमार्ग के खुलने पर पुलिस ने सबसे पहले रामबन में फंसे वाहनों को रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed