{"_id":"654409e5e7726113b209891a","slug":"national-games-kk-hakku-stadium-jammu-news-c-10-jmu1037-236046-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: केके हक्कू स्टेडियम में 52वीं राष्ट्रीय खेलों का आगाज, 13 सौ खिलाड़ी दिखा रहीं दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: केके हक्कू स्टेडियम में 52वीं राष्ट्रीय खेलों का आगाज, 13 सौ खिलाड़ी दिखा रहीं दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने बालिका वर्ग की 52वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरवार को केके हक्कू स्टेडियम में किया। पांच दिवसीय प्रतियोगिताओं में अंडर-14, 17 और 19 से 1300 खिलाड़ी हॉकी, कबड्डी, बॉक्सिंग और शतरंज में कौशल दिखाएंगी। प्रतियोगिता केंद्रीय विद्यालय संगठन जम्मू संभाग करवा रहा है। इसमें 25 सभागों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
अंडर-17 आयुवर्ग के हॉकी के मुकाबले में रांची ने लखनऊ को 5-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। पूल-1 में दिल्ली ने मुंबई को 1-0 से हराया। बंगलूरू और चंडीगढ़ के बीच पूल-2 का मुकाबला ड्रॉ रहा। अंडर-14 में पूल-1 के मुकाबले में चेन्नई ने दिल्ली को 1-0 और जयपुर ने मुंबई को 6-0 से हराया। अंडर-14 कबड्डी में चंडीगढ़ ने जम्मू को 40-29 और रांची ने गुरुग्राम को 25-23 से हराया। अंडर-17 आयुवर्ग में चेन्नई ने रायपुर को हराया।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडलायुक्त रमेश कुमार और विशिष्ट अतिथि आईजी जम्मू जोन आनंद जैन ने किया। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय संगठन का ध्वज फहराकर मार्च पास्ट की सलामी ली। केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, एरोबिक डांस व डोगरी नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मौके पर केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय जम्मू संभाग के उपायुक्त नागेंद्र गोयल, सहायक आयुक्त इस्लाम खान, अनिल कुमार, हरिसिंह मौजूद रहे।