{"_id":"627024e6a563a652a758b17f","slug":"national-film-festival-held-first-time-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Film Festival: जम्मू-कश्मीर में पहली बार होगा राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, चालीस से अधिक पुरस्कार दिए जाएंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
National Film Festival: जम्मू-कश्मीर में पहली बार होगा राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, चालीस से अधिक पुरस्कार दिए जाएंगे
Tue, 03 May 2022 12:46 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 03 May 2022 12:46 AM IST
सार
महोत्सव में देश की प्रसिद्ध फिल्में, डॉक्यूमेंट्री, ओटीटी फिल्म, शॉर्ट और म्यूजिक वीडियो दिखाई जाएंगी। राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन जम्मू-कश्मीर फिल्म विकास परिषद, राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से किया जाएगा।
विज्ञापन
ओपन थियेटर के दौरान जगमग डल झील का नजारा
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में पहली बार राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव होने जा रहा है। महोत्सव का आगाज 15 जून को होगा, जिसके 20 जून को प्रस्तावित समापन पर नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। महोत्सव में देश की प्रसिद्ध फिल्में, डॉक्यूमेंट्री, ओटीटी फिल्म, शॉर्ट और म्यूजिक वीडियो दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन जम्मू-कश्मीर फिल्म विकास परिषद, राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर में फिल्म, संगीत, प्राकृतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत उजागर करने के उद्देश्य से महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए भारतीय फिल्म, संगीत निर्माताओं, कलाकारों को अपनी मूल फिल्मों - फिक्शन, डॉक्यूमेंट्री, ओटीटी या शॉर्ट्स और म्यूजिक वीडियो की प्रविष्टियां 16 मई तक भेजनी होंगी।
विज्ञापन
इन फिल्मों को तीन व्यापक श्रेणियों के तहत पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा। महोत्सव में 40 से अधिक पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसमें नकद राशि के साथ प्रमाणपत्र भी शामिल हैं।