फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   national council meeting of BJP will be held from 11 January

लद्दाख में सियासी जमीन बनाए रखना भाजपा के लिए चुनौती, 11 जनवरी से राष्ट्रीय परिषद की बैठक

Mon, 07 Jan 2019 12:42 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 07 Jan 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
national council meeting of BJP will be held from 11 January
BJP - फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर में अपने बलबूते सरकार बनाने का दम भर रही भाजपा के लिए लद्दाख बड़ी चुनौती बन गया है। लद्दाख की एक मात्र लोकसभा सीट से सांसद थुपस्टान छिवांग पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे चुके हैं।
विज्ञापन


लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद में भी भाजपा में टूट का दौर जारी हैं। ऐसे में 11 जनवरी से नई दिल्ली में होने जा रही भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा के आसार है।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक में प्रदेश नेतृत्व के अलावा भाजपा के सांसद, पूर्व विधायक व एमएलसी भी हिस्सा लेंगे। साल 2014 लोकसभा चुनाव में जम्मू कश्मीर में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जम्मू संभाग की दोनों लोकसभा सीटों के साथ-साथ लद्दाख की एक मात्र लोकसभा सीट पर भी कब्जा जमाने में सफलता हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि समय बीतने के साथ साथ लद्दाख के सांसद थुपस्टान छिवांग भाजपा से दूरी बनाते चले गए और आखिर में उन्होंने इस्तीफा दे दिया। हालांकि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया लेकिन वह पार्टी से दूरी बनाए हुए हैं और इस सीट पर भाजपा की दोबारा जीत पार्टी के लिए चुनौती रहेगी।


वहीं लेह स्वायत्त विकास परिषद के कई काउंसलर भाजपा से नाराज है। पूर्व मुख्य कार्यकारी काउंसलर डोरजे मोटुप के समर्थक माने जा रहे करीब पांच काउंसलरों के इस्तीफा देने के बाद लेह में भाजपा के लिए संकट बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed