{"_id":"662e897e038dc08f9206a1d4","slug":"national-conference-seeks-support-of-kashmiri-pandits-for-candidates-in-valley-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: एनसी ने घाटी में उम्मीदवारों के लिए कश्मीरी पंडितों का मांगा समर्थन, कहा- BJP करती खोखले वादे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: एनसी ने घाटी में उम्मीदवारों के लिए कश्मीरी पंडितों का मांगा समर्थन, कहा- BJP करती खोखले वादे
Mon, 29 Apr 2024 07:03 PM IST
श्याम जी.
पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 29 Apr 2024 07:03 PM IST
सार
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता रतन लाल गुप्ता ने भाजपा पर अपने खोखले वादों के साथ कश्मीरी पंडितों का शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने समुदाय से घाटी की तीन सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ रहे उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की।
विज्ञापन
वोटिंग (प्रतीकात्मक)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता रतन लाल गुप्ता ने रविवार को समुदाय से घाटी की तीन सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ रहे उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर अपने खोखले वादों के साथ कश्मीरी पंडितों का शोषण करने का आरोप लगाया। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अपने उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को बारामूला संसदीय क्षेत्र से और पूर्व मंत्री मियां अल्ताफ और आगा सैयद रहुल्ला को क्रमश: अनंतनाग-राजौरी और श्रीनगर सीटों से मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
अनंतनाग-राजौरी सीट पर 7 मई, श्रीनगर पर 13 मई और बारामूला सीट पर 20 मई को मतदान होगा। नेकां के अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी बुशन लाल भट के नेतृत्व में कश्मीरी प्रवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करते हुए, गुप्ता ने समुदाय से पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, 'नेकां हमेशा कश्मीरी प्रवासियों के हित के लिए खड़ी रही है और आने वाले समय में भी ऐसा ही करती रहेगी, भाजपा ने केवल खोखले वादे करके उनका भरपूर शोषण किया है।'
विज्ञापन
गुप्ता ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने घाटी में कश्मीरी प्रवासियों के पुनर्वास के वादे किए थे लेकिन ये एक क्रूर मजाक साबित हुए, क्योंकि 2014 के बाद से इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। नेकां नेता ने कहा, कश्मीरी पंडित युवाओं के लिए किए गए विशेष रोजगार पैकेज और मासिक नकद सहायता में वृद्धि का इंतजार कर रहे हैं और उन्होंने भाजपा को समुदाय के लिए उठाए गए कदमों का खुलासा करने की चुनौती दी।
विज्ञापन