{"_id":"2eeab5ce33e17bb8b2723e649164e48e","slug":"national-conference-seeks-discussion-on-article-370-in-assembly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 370 पर बहस चाहती है नेकां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुच्छेद 370 पर बहस चाहती है नेकां
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 27 Mar 2015 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कांफ्रेंस ने अनुच्छेद 370 पर विधानसभा में चर्चा की मांग की है। इस बाबत नेकां विधायक देवेन्द्र सिंह राणा ने प्रस्ताव दिया था जो चर्चा के लिए निकाले गए ड्रा में रीजेक्ट हो गया। राणा ने स्पीकर कवीन्द्र गुप्ता से सवाल किया कि उनका प्रस्ताव चर्चा की सूची में शामिल क्यों नहीं किया गया।
विज्ञापन
स्पीकर के उत्तर से राणा संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने कहा कि प्राइवेट मेंबर प्रस्ताव के रूप में इसे शामिल करने की मांग की गई थी। यह महत्वपूर्ण मसला है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को कायम रखने और उसे संविधान की भावना के अनुरुप मूल फार्म में फिर से बहाल करना जरूरी है। इस पर सदन में चर्चा होनी चाहिए।
विज्ञापन
इस मुद्दे पर पहले कई तरह की बातें की जा रही थीं। यह रियासत के विशेष दर्जे की गांरटी है। हार्टिकल्चर मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने कहा कि यह सियासी मुद्दा था, कोई तकनीकी मुद्दा नहीं है। इसलिए इस पर चर्चा की जरुरत नहीं है।
विज्ञापन
राणा ने कहा कि यह सिर्फ सियासी मुद्दा नहीं बल्कि संवैधानिक गारंटी है। राणा ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए अलग प्रस्ताव फिर दिया है।