फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   National Conference Jammu division president Devendra Singh Rana statement on joining BJP

जम्मू-कश्मीर: भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर राणा ने लगाया विराम, कहा- अभी नेशनल कांफ्रेंस में ही हूं

Mon, 04 Oct 2021 10:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 04 Oct 2021 10:34 PM IST
सार

देवेंद्र सिंह राणा ने कहा, जम्मू के हितों के लिए सभी दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और सिविल सोसायटी को भी एकजुट होना होगा। पूर्व मंत्री एवं डोगरा स्वाभिमान संगठन के अध्यक्ष चौधरी लाल सिंह ने सोमवार को देवेंद्र सिंह राणा से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की।

विज्ञापन
National Conference Jammu division president Devendra Singh Rana statement on joining BJP
देवेंद्र सिंह राणा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेकां(नेशनल कांफ्रेंस) के जम्मू संभाग के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने पार्टी छोड़ जल्द भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच कहा कि अभी वह नेकां में ही हैं। जम्मू के हितों के लिए वह कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, जम्मू के हितों के लिए सभी दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और सिविल सोसायटी को भी एकजुट होना होगा। पूर्व मंत्री एवं डोगरा स्वाभिमान संगठन के अध्यक्ष चौधरी लाल सिंह ने सोमवार को देवेंद्र सिंह राणा से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की।

विज्ञापन


राणा ने कहा कि लद्दाख में सभी दलों के नेताओं व सिविल सोसायटी ने एकजुट होकर अपनी मांगें मनवाई हैं। कश्मीर संभाग में भी पार्टियां व सिविल सोसायटी के नेता एकजुट हो गए हैं। जम्मू संभाग के डोगरों को भी संभाग के हितों के लिए एकजुट होना चाहिए। इसमें कांग्रेस, भाजपा, पीडीपी, नेकां, पैंथर्स हो या कोई अन्य पार्टी उसका कोई सवाल नहीं है। सवाल जम्मू संभाग के हित का है। इसलिए वह जम्मू के सभी नेता चाहे वह किसी भी पार्टी के हों, उनसे मिल रहे हैं।  
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में है माता का ये मंदिर: राम और परशुराम से जुड़ी हैं मान्यताएं, कीजिए पावन शक्तिपीठ के दर्शन    
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग पार्टी बनाने के सवाल पर राणा ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। वहीं पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह ने कहा कि देवेंद्र सिंह राणा जम्मू के बड़े नेताओं में शामिल हैं। इसलिए वह उनसे मिलने आए हैं। जम्मू को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के नारे लगाने वालों ने तो जम्मू को कश्मीर के साथ जोड़ दिया। लद्दाख को अलग यूटी बनाया गया और वहां के लोगों ने एकजुट होकर अपने सारे हितों की रक्षा कर ली। जम्मू के लोगों को भी एकजुट होने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के नापाक मंसूबे: नदी-नालों को बनाया एरियल टेरर रूट, जानिए कब-कब मिले ऐसी साजिशों के सबूत?

वहीं भाजपा के प्रदेश नेताओं ने नाम न छापने की तर्ज पर कहा कि प्रदेश स्तर पर देवेंद्र सिंह राणा के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं मीडिया में ही हैं। हालांकि उनका कहना है कि देवेंद्र सिंह राणा जैसे बड़े नेता अगर भाजपा में शामिल होंगे तो यह जम्मू में नहीं नई दिल्ली में किसी राष्ट्रीय नेता की मौजूदगी में कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed