फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   national badminton, trial, ma stadium

Jammu News: सब जूनियर नेशनल बैडमिंटन टीम के चयन के लिए ट्रायल शुरू

विज्ञापन
national badminton, trial, ma stadium
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। सब जूनियर अंडर-15 व अंडर-17 के जेके बैडमिंटन टीम के सेलेक्शन लिए ट्रायल शुक्रवार को एमए स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में शुरू हुए। ट्रायल तीन दिन चलेंगे। हैदराबाद में होने वाली सब नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व के लिए खिलाड़ियों के प्रदर्शन के अनुसार टीम का चयन किया जाएगा।
पहले दिन अंडर-15 आयु वर्ग में लड़कों और लड़कियों के एकल व युगल मुकाबले करवाए गए। लड़कों के एकल के पहले मुकाबले में प्रणय ने राणा को 21-16 और 21-13 से हराकर जीत से शुरुआत की। लड़कियों के एकल मुकाबले में सोंधावी ने हुनरप्रीत को 21-14 और 21-03 से हराया। लड़कों के युगल में विनायक और प्रियांशु की जोड़ी ने प्रणय व आर्यन की जोड़ी को 19-21, 21-13 और 21-10 से हराया। लड़कियों के युगल मुकाबले में डायमंड और प्रीशा की जोड़ी ने माविका व अनन्या की जोड़ी को 21-07 और 21-06 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

लड़कों के एकल के अन्य मुकाबलों में आदित्य ने राजवीर को 21-09, 21-14, गोपेश सिंह ने धनवीत को 21-02, 21-01, रिषित ने आरव रैना को 21-11, 21-09, कार्तिक ने अथर्व शर्मा को 21-04, 21-03, कनिष्क ने प्रणय को 21-06, 21-06, स्वयं ने आदित्य को 21-15, 21-15, अर्जुन ने अर्णेश पाधा को 21-15, 21-05, हर्ष शर्मा ने मेहान को 21-07, 21-04, शिवांश पनोत्रा ने मयंक को 21-01, 21-06, मंथन ने विवान को 21-17,21-07, विवान चिब ने अच्युत को 21-11, 21-11, परम ने अद्यान को 21-07, 21-02, आर्यन पंगोत्रा ने देवेश को 21-17, 21-19, प्रियांश ने नैतिक को 21-09, 21-08, विनायक ने दिवित को 21-06, 21-12 और शौर्य प्रथम ने रेयांश को 21-02, 21-04 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लड़कियों के एकल मुकाबले में डायमंड राजपूत ने कोमल को 21-06, 21-10, गनिया सिंह ने प्रिशा अग्रवाल को 21-14, 21-15, यश्विनी ने पावनी गुप्ता को 21-13, 21-16, सुहानी गुप्ता ने नरितिका को 21-07, 21-05 और माविका ने श्रण्या को 21-16, 21-18 से हराया। लड़कों के युगल मुकाबलों में गोपेश और शिवांश की जोड़ी ने आरव व अच्युत की जोड़ी को 21-05, 21-09, स्वयं और हर्ष की जोड़़ी ने विवान और आर्यन की जोड़ी को 21-10, 21-15 के अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

मैचों का संचालन अनिल गोरखा, पवननित, सुखदेव सिंह और बैडमिंटन कोच दुवम गुप्ता ने किया। इस मौके पर भारतीय बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष डॉ. डीओ शर्मा, जम्मू-कश्मीर बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव बलबीर सिंह जम्वाल, जम्मू सिटी व जिला बैडमिंटन संघ के महासचिव डीवी शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed