फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   National and international competitions will be held in Hiranagar

हीरानगर में होंगी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
National and international competitions will be held in Hiranagar
हीरानगर। गोलाबारी से प्रभावित अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हीरानगर सेक्टर में जल्द क्रिकेट सहित अन्य खेल मुकाबलों का आयोजन होगा। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को समर्पित अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के निर्माण की दिशा में कदम उठे गए हैं। शनिवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्टेडियम निर्माण के लिए ई-आधारशिला रखी। 60 करोड़ की लागत से 254 कनाल जमीन पर काम शुरू हो गया है। इस अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, सिंथेटिक हॉकी फील्ड, सिंथेटिक टर्फ फुटबॉल ग्राउंड, मल्टीपर्पज हॉल, स्विमिंग पूल, पवेलियन विद ऑल बेसिक फैसिलिटी, स्केटिंग रिंक, बॉक्सिंग रिंग, क्रिकेट ग्राउंड की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

अरुण जेटली मेमोरियल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के नींव पत्थर का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार जब यह पल आया तो लोग बेहद उत्साहित दिखे। स्टेडियम स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में अरुण जेटली अमर रहे के नारे लगाकर लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने कहा कि हीरानगर के दामाद ने पहले अपने व्यक्तित्व से हमारी शान बढ़ाई और यह सौगात दिलवाकर हीरानगर को देश-विदेश में पहचान दिलाने का काम कर गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद अशोक शर्मा, शाम सिंह, रवि कुमार ने कहा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनने से हीरानगर कोई नई पहचान मिलेगी। देश विदेश में इसे जाना जाएगा। इसकी बदौलत यहां पर और भी कई विकास कार्य होंगे। सबसे बड़ी बात यहां रोजगार के कई अवसर होंगे। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का नाम हीरानगर के दामाद अरुण जेटली के नाम पर होना हमारे लिए गर्व की बात है। हम खुद को सौभाग्यशाली समझते हैं जो इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने। इसके लिए हम केंद्र सरकार के आभारी हैं। उम्मीद है कि जल्द तय समय में इसका काम पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान भावुक हो गईं संगीता जेटली
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के नाम पर हीरानगर में बनने जा रहे स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की ई-आधार शिला रखे जाने के दौरान उनकी पत्नी संगीता जेटली भावुक हो गईं। इस कार्यक्रम के दौरान संगीता जेटली अपने परिवार के साथ ऑनलाइन दिल्ली से जुड़ी थीं। आधारशिला रखने से पहले पीएमओ मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में जब अरुण जेटली का जिक्र किया और इस कांप्लेक्स को लेकर उनकी इच्छा के बारे में बात की तो संगीता जेटली भावुक हो गईं। कार्यक्रम में लगाई गई स्क्रीन पर वह आंसू पोंछती दिखीं। तो यहां से लोगों ने अरुण जेटली अमर रहे के नारे लगाकर उनका हौसला बढ़ाया।

कदूं जाना तू करोन्या ने बटोरीं खूब तालियां
कोरोना काल के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से डोगरी गीत गाकर पहचान बनाने वाले रूही सिंह और जूही सिंह ने सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। बाद में उन्होंने जिस डोगरी गाने से उन्हें सोशल मीडिया पर पहचान मिली ‘कदूं जाना तू करोन्या’ गाकर खूब तालियां बटोरीं। इसके बाद कुछ और डोगरी गाने भी उन्होंने लोगों को सुनाएं। बाद में इनके साथ सेल्फी खिंचवाने वाले युवाओं की भीड़ ने इन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed