फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nation level games from 28

Jammu News: राष्ट्रीय खेल 28 से<bha>;</bha> प्रदेश के 120 खिलाड़ी लेंगे भाग, वुशु में सबसे अधिक 17

विज्ञापन
nation level games from 28
27 जनवरी को रवाना होंगी अधिकांश टीमें, उद्घाटन समारोह में लेंगी हिस्सा
विज्ञापन

जम्मू। 38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी के बीच उत्तराखंड में होंगे। जम्मू-कश्मीर से 16 विभिन्न खेलों में 120 खिलाड़ी भाग लेंगे। सबसे ज्यादा 17 खिलाड़ी वुशु से हैं। शनिवार को टीम की स्क्रीनिंग हुई हैं। 27 जनवरी को अधिकांश टीमें रवाना होंगी और उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।
राष्ट्रीय खेलों में जम्मू-कश्मीर शूटिंग, योगासन, तैराकी, जिम्नास्टिक, फेंसिंग, साइकिलिंग, बॉक्सिंग, जूडो, राफ्टिंग, वुशु, कलारीपयट्टू, कयाकिंग कैनोइंग, रोइंग, तीरंदाजी, नेटबॉल और कुश्ती शामिल हैं। राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाली टीम के लिए इस बार प्रशिक्षण शुरू नहीं हुआ था। स्पोर्ट्स काउंसिल खिलाड़ियों के लिए शिविर नहीं लगाया गया था। ऐसे में खिलाड़ियों ने अपने स्तर पर खुद से ही तैयारी की है। राष्ट्रीय खेलों को भारत का ओलंपिक माना जाता है। ऐसे में स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से इस बड़े आयोजन की तैयारी के लिए शिविर न लगाना खेलों के प्रति संजीदगी को दर्शाता है। स्पोर्ट्स काउंसिल और जम्मू-कश्मीर ओलंपिक एसोसिएशन के बीच सामन्वय की कमी है, जिसका असर खिलाड़ियों पर पड़ा है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के नामों की सूची
शूटिंग : हिमांशु गुप्ता, विशाल शर्मा, अमन सिंह, जुझार सिंह, काव्या कोचर, रवीना जांगिड़, अनीशा शर्मा, मधुपाल सिंह और रोमजीत सिंह।
तैराकी : प्रजल गुप्ता राकेश, चित्रांग शर्मा, प्रतुल सिंह जमवाल और शौकत अली भट।
योगासन : बिलाल अहमद डार और फिरदोस अहमद लोन।
जिम्नास्टिक : ध्रुव दीवान, मानव गुप्ता, बादल कुमार, विवेक सुम्ब्रिया, पारुल मेहरा, जागृति ठाकुर, रिया शर्मा, वैभवी शर्मा, मान्या शर्मा, मुस्कान राणा व विकास गुप्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेंसिंग : कृतार्थी कोतवाल, ऋषिका खजूरिया, सूर्यांश शर्मा, उदयवीर सिंह चांडेल, सागर साही
सोहित ठाकुर, सुफियान वहीद सोहिल, अजय कुमार और शिवांश कपूर, छवि शर्मा और श्रेया गुप्ता और विशाल थापर।
साइकिलिंग : मानव राधा, उल्फत मुश्ताक, सुनील कुमार, वहीद अहमद गनी, आदिल अहमद तेली, बिलाल अहमद डार और मोहम्मद अकबर खान।
बाॅक्सिंग : चंद्र देव सिंह, आसिफ नवाज, राहुल कुमार और मोहम्मद आरिफ।
जूडो : तल्हा फैयाज, वरुण शर्मा, विश्वास जमवाल, अक्षय शर्मा, दानिश शर्मा, रजत सिंह चिब और उज्जवल खजूरिया।
राफ्टिंग : शेख शौकत अहमद, परवेज अहमद शागू, फिदा हुसैन, मोहसिन अली और वसीम राजा।
वुशु : मुनाजा गाजी, कामरान मोहम्मद, रिया चिब, आयरा हसन चिश्ती, तनशिव रैना, वासिफ फारूक, रोहन शर्मा, सूर्य भानु प्रताप, प्रदीप कुमार, रितिक चाढ़क, मोहम्मद सलीम, अर्जुन खजूरिया, अभिषेक जमवाल इशांत सिंह, अभिजीत सलाथिया, आयुष शर्मा और अभि कुमार।

कलारीपयट्टू : समीना हसन, जावेद, अहमद मलिक, प्रकाश सिंह, एजाज अली, सक्षम लंगेह, इकबाल सिंह खालसा, साजन, शान, अमन गुप्ता, सबकत मलिक, ऋषिका शर्मा और दुआ मुख्तार।
कैनोइंग और कयाकिंग : सज्जाद हुसैन, पता हुसैन और मोहम्मद हुसैन खार।
रोइंग : दीपक सिंह और शुभम शर्मा।
तीरंदाजी : शुभम शर्मा, अमित ठाकुर, रितिक शर्मा, संघर्ष देव, भवानी जरोटिया, रीता देवी और सुनैना देवी।
कुश्ती : सुनाक्षी देवी, उपासना देवी, धीरज चौधरी, शमा हून, सूर्य देव सिंह, मोहम्मद गुलाम, जरनैल सिंह और केशव सिंह।
नेटबॉल : सुरजीत कुमार, विशाल सिंह, अर्जुन सोनी, माधव गुप्ता, अभिषेक कुमार, ध्रुव गुप्ता
मावेरिक बत्रा, निशांत बाली और अक्षित अरोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed