{"_id":"64c0f0a9b8f890c95d0d8f33","slug":"nari-sashaktikaran-women-riders-complete-1000-km-rally-to-honour-kargil-war-heroes-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kargil Vijay Diwas: द्रास में 25 महिला बाइक राइडर्स ने कारगिल युद्ध के नायकों को दीं श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kargil Vijay Diwas: द्रास में 25 महिला बाइक राइडर्स ने कारगिल युद्ध के नायकों को दीं श्रद्धांजलि
Wed, 26 Jul 2023 03:40 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 26 Jul 2023 03:40 PM IST
सार
कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए नई दिल्ली से शुरू हुआ सशस्त्र सेनाओं की महिला मोटरसाइकिल सवारों का दल कारगिल पहुंच गया है।
विज्ञापन
Kargil Vijay Diwas
- फोटो : सेना पीआरओ
विस्तार
कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए नई दिल्ली से शुरू हुआ सशस्त्र सेनाओं की महिला मोटरसाइकिल सवारों का दल कारगिल पहुंच गया है। दल ने करीब एक हजार किलोमीटर का अपना सफर पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
बुधवार को राइडर्स ने द्रास में कारगिल युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दीं। उन्होंने कहा कि उनकी असाधारण उपलब्धि न केवल बहादुरी की भावना का प्रतीक है, बल्कि देश में महिलाओं के सशक्तिकरण का भी प्रतीक है। 25 सदस्यीय मोटरसाइकिल दल के यात्रा के दौरान कई कार्यक्रम हुए, जिसमें विद्यार्थियों और युवाओं को सशस्त्र सेनाओं में भर्ती होकर देश सेवा के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
राइडर्स ने विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान युवाओं को परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट जनरल जनरल वाईके जोशी की वीर गाथाएं सुनाईं। इसके साथ ही कर्नल संजीव सिंह जम्वाल के साथ पाकिस्तानी सेना से युद्ध लड़ने वाले कर्नल राजेश अधाउ की पत्नी दीपाली अधाउ ने युद्ध के किस्से सुनाए।
विज्ञापन
दल को सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने 18 जुलाई को नई दिल्ली से रवाना किया था। द्रास में रैली को उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाई, जिन्होंने उनकी बहादुरी, उद्देश्य की भावना और राष्ट्र निर्माण में योगदान को सलाम किया।