{"_id":"648631dbbfc373aab7080f93","slug":"narco-terrorism-raids-in-the-house-of-drug-smugglers-in-poonch-rajori-rs-13-lakh-recovered-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारको टेररिज्म: पुंछ-राजोरी में नशा तस्करों के घर में छापे, 13 लाख रुपये बरामद...15 घंटे चला तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारको टेररिज्म: पुंछ-राजोरी में नशा तस्करों के घर में छापे, 13 लाख रुपये बरामद...15 घंटे चला तलाशी अभियान
Mon, 12 Jun 2023 02:18 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 12 Jun 2023 02:18 AM IST
सार
सुरक्षा बलों ने नारको टेररिज्म से जुड़े मामले में पुंछ और राजोरी जिले में 15 घंटे की तलाशी अभियान चलाया। चार आरोपियों के घर से 13 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुंछ में ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुरक्षा बलों ने रविवार को नारको टेररिज्म से जुड़े मामले में पुंछ के बगयालदरा और राजोरी में चार आरोपियों के घरों से 15 घंटे की तलाशी के दौरान 13,20,400 रुपये पकड़े। रविवार सुबह 6 बजे पुंछ के मोहल्ला आलापीर में एसओजी, राजोरी पुलिस, सीआरपीएफ और सेना ने घेराबंदी की।
विज्ञापन
नारको टेररिज्म के मामले में नामजद आरोपी मोहम्मद सफीर और उसके तीन भाइयों के घर खंगाले गए। यहां कुछ न मिलने पर एसएसपी पुंछ विनय शर्मा के निर्देश पर पुलिस थाने में बंद आरोपी मोहम्मद सफीर को लेकर आलापीर स्थित उसके घर पहुंची। यहां से फर्श के नीचे दबाकर रखे 7 लाख रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
इसके बाद राजोरी पुलिस के साथ गांव बगयालदरा से दबोचे गए तीन अन्य आरोपियों शक्कर दीन के घर से 50 हजार,।नज्जर हुसैन के घर से 2,70,400 व इरशाद हुसैन के घर से 3 लाख रुपये बरामद किए। गौरतलब है कि यह कार्रवाई 1 जून को राजोरी के सुंदरबनी से 22 किलो हेरोइन के साथ दबोचे पंजाब के दो नशा तस्करों से हुई पूछताछ के बाद की गई।
विज्ञापन