{"_id":"63f604ca790baf7c8e0d95f6","slug":"narco-terror-module-busted-sia-arrests-three-accused-including-woman-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, SIA ने महिला समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, SIA ने महिला समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Wed, 22 Feb 2023 05:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 22 Feb 2023 05:34 PM IST
सार
पुलिस ने बताया इस नारको आतंकवाद मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने नारको आतंकवाद मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बताया इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
मंगलवार को एजेंसी की टीमों ने मध्य, उत्तर और दक्षिण कश्मीर में पांच स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान कुछ अहम दस्तावेज और डिजिटल सुराग भी हाथ लगे, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया। पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मंगलवार की सुबह बारामुला, अनंतनाग, पुलवामा, बडगाम और सोपोर में दबिश दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच में एक नार्को-टेरर मॉड्यूल का पता चला है, जो सेंट्रल जेल श्रीनगर स्थित हैंडलर्स के साथ सीमा पार प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों द्वारा संचालित किया जा रहा था। अबतक की जांच से पता चला है कि सिंडिकेट पाकिस्तान से करोड़ों रुपये मूल्य के लगभग 24 किलोग्राम नारकोटिक्स की तस्करी करने में सफल रहा था।
विज्ञापन
इसे मानव कोरियर के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर पहुंचाया गया। इसे विभिन्न स्थानों पर डीलरों को बेचा, बिक्री आय एकत्र की और एक बड़े हिस्से का इस्तेमाल किया। आतंकवादी गतिविधियों के समर्थन इस पैसे का इस्तेमाल किया गया। मामले की जांच के दौरान अबतक महिला समेत सिंडिकेट के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में आगे की जांच जा रही है।