फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Narco terror module busted SIA arrests three accused including woman

J&K: नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, SIA ने महिला समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 22 Feb 2023 05:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 22 Feb 2023 05:34 PM IST
सार

पुलिस ने बताया इस नारको आतंकवाद मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

विज्ञापन
Narco terror module busted SIA arrests three accused including woman
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने नारको आतंकवाद मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बताया इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

विज्ञापन


मंगलवार को एजेंसी की टीमों ने मध्य, उत्तर और दक्षिण कश्मीर में पांच स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान कुछ अहम दस्तावेज और डिजिटल सुराग भी हाथ लगे, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया। पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मंगलवार की सुबह बारामुला, अनंतनाग, पुलवामा, बडगाम और सोपोर में दबिश दी।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच में एक नार्को-टेरर मॉड्यूल का पता चला है, जो सेंट्रल जेल श्रीनगर स्थित हैंडलर्स के साथ सीमा पार प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों द्वारा संचालित किया जा रहा था। अबतक की जांच से पता चला है कि सिंडिकेट पाकिस्तान से करोड़ों रुपये मूल्य के लगभग 24 किलोग्राम नारकोटिक्स की तस्करी करने में सफल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे मानव कोरियर के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर पहुंचाया गया। इसे विभिन्न स्थानों पर डीलरों को बेचा, बिक्री आय एकत्र की और एक बड़े हिस्से का इस्तेमाल किया। आतंकवादी गतिविधियों के समर्थन इस पैसे का इस्तेमाल किया गया। मामले की जांच के दौरान अबतक महिला समेत सिंडिकेट के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में आगे की जांच जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed