{"_id":"329c8e0803a480eb55aa07954db5933e","slug":"nandini-tunnel-putting-half-hour-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों के लिए कम पड़ गई नंदनी की आठ टनल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों के लिए कम पड़ गई नंदनी की आठ टनल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 05 Feb 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस की अव्यवस्था के कारण वीरवार को नंदनी के आठों टनलों में घंटों वाहन जाम में फंसे रहे। उधमपुर से जम्मू में की तरफ जा रहे राजमार्ग पर गलत साइड से वाहनों के चलने के कारण घंटों राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
जाम में सैकड़ों लोड कैरियर और यात्री वाहनों के अलावा मरीजों को लेकर जीएमसी जा रही एंबुलेंस भी फंसीं रहीं। सीआरपीएफ जवानों के प्रयास के बाद ही लोगों को जाम से राहत मिल सकी। जाम की समस्या खत्म करने के लिए तैयार किए गए टनल में ही वीरवार को जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
सुबह करीब साढ़े नौ बजे टोल टैक्स के नजदीक से कुछ ट्रक ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में ही जल्द निकलने के प्रयास में उधमपुर से जम्मू रूट पर श्रीनगर की तरफ चल पड़े। जैसे ही यह ट्रक टनलों में पहुंचे तो जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
नंदनी में राजमार्ग का एक बड़ा हिस्सा टू लेन है। जब जाम टू लेन तक पहुंचा तो जम्मू से उधमपुर की तरफ जाने के लिए बनाए गए चारों टनलों में भी जाम की स्थिति बन गई। जाम खुलवाने के लिए टनलों में कहीं पर भी ट्रैफिक पुलिस नहीं नजर आई।
वहीं जाम में फंसे सीआरपीएफ के जवानों ने खुद ही मोर्चा संभाला और जाम को खुलवाने के लिए प्रयास शुरू किए। जो ट्रक गलत तरीके से टनलों की तरफ पहुंच गए थे, उनको वापिस लौटाया। इसके बाद जाम खुलने के आसार बने और करीब डेढ़ घंटे के बाद टनलों के अंदर से वाहन आगे की तरफ बढे़।