फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nala news

Jammu News: नाले का कार्य लटका, घरों में घुस रहा गंदा पानी

विज्ञापन
nala news
सांबा। शहर के चक मंगा इलाके में बीते एक वर्ष से नाले का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसके चलते स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के घरों में गंदा पानी घुस रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कुलदीप कुमार, रोहित कुमार, बंसी लाल व सोमा देवी ने कहा कि गत वर्ष चक मंगा इलाके में नाले का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन कुछ लोगों की ओर से विवाद खड़ा करने के कारण निर्माण कार्य को अधर में छोड़ दिया गया। स्थिति यह है नाले को खुला छोड़ने के कारण उनके घरों के आगे गंदगी जमा हो रही है। आने जाने वाला रास्ता भी पानी भरने के कारण बंद हो गया है। लोगों के अनुसार स्थानीय विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया को भी समस्या बताई गई। उनके प्रयासों के बावजूद नाले का काम पूरा नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि पिछले साल बरसात में कई लोगों के घरों में बारिश का पानी घुसने से घरेलू सामान खराब हो गया था। इस वर्ष बरसात शुरू होने से पहले नाले का निर्माण किया जाए या पानी की निकासी के प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन


पूर्व पार्षद सुदेश कुमारी ने बताया कि कुछ लोगों की ओर से अपनी निजी भूमि पर नाला बनाने का विरोध किया गया। इसके चलते काम रुका है। अधिकारियों से बात की गई है। जल्द हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed