{"_id":"63d8b2598c8a501dad43402d","slug":"naidu-trophy-kanhaiya-became-the-first-batsman-from-jammu-kashmir-to-score-his-third-century-in-first-cla-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायडू ट्रॉफी: प्रथम श्रेणी में तीसरा शतक लगाने वाले जम्म कश्मीर से पहले बल्लेबाज बने कन्हैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायडू ट्रॉफी: प्रथम श्रेणी में तीसरा शतक लगाने वाले जम्म कश्मीर से पहले बल्लेबाज बने कन्हैया
Tue, 31 Jan 2023 11:47 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:47 AM IST
सार
कन्हैया वाधवान प्रथम श्रेणी के मुकाबले में तीसरा शतक जड़ने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में मिजोरम के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने इस उपलब्धि को हासिल किया।
विज्ञापन
Kanhaiya
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंडर-25 टीम के कप्तान कन्हैया वाधवान प्रथम श्रेणी के मुकाबले में तीसरा शतक जड़ने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में मिजोरम के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने इस उपलब्धि को हासिल किया। कन्हैया ने 306 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 31 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।
मंगलवार को मैच में तीसरे दिन का खेला होना है। मिजोरम के एक विकेट गिरने के बाद उन्हें फॉलोऑन खेलना पड़ेगा। ऐसे में जम्मू-कश्मीर के पास मैच जीतने का बड़ा मौका है। सीके नायडू ट्रॉफी के ग्रुप बी में जम्मू-कश्मीर आठ अंक के साथ छठे स्थान पर है। टीम को खेले चार में से एक मैच में जीत, दो में हार और एक ड्रॉ रहा है।
जम्मू-कश्मीर टीम के विकेटकीपर कप्तान कन्हैया वाधवान ने कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में अभी तक खेले पांच मुकाबलों में 603 रन बना लिए हैं। इसमें राजस्थान के खिलाफ 188 रन, सिक्किम के खिलाफ 89 और मिजोरम के खिलाफ 306 रन की पारी शामिल है। कन्हैया वाधवान ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। मध्यप्रदेश और पंजाब के खिलाफ हुए मुकाबलों को छोड़ दें तो अन्य सभी मुकाबलों में उन्होंने रन बनाए हैं। प्रथम श्रेणी के मुकाबलों में जम्मू-कश्मीर से किसी भी बल्लेबाज का यह पहला तीसरा शतक है।
विज्ञापन
मिजोरम के खिलाफ जम्मू-कश्मीर की पकड़ मजबूत
मिजोरम के खिलाफ मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। जम्मू-कश्मीर ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 563 रन बनाकर घोषित की। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरे मिजोरम ने दिन का खेल खत्म होने तक नौ विकेट पर 133 रन बना लिए और अभी 430 रन से पीछे है। गेंदबाजी में जम्मू-कश्मीर के लिए वसीम बशीर ने पांच विकेट, जबकि मुजूबता युसूफ ने दो और लोन नासीर ने एक विकेट झटका।