कश्मीर की पहली महिला पहलवान बोलीं- मोदी जी बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, बेटी को बढ़ाओ और पहलवान बनाओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के कटरा में मिशन दोस्ती महादंगल का आयोजन चल रहा है। यह आयोजन नौ दिन तक चलता है। इस प्रतियोगिता में पहली कश्मीरी महिला पहलवान नाहिदा नबी भी भाग ले रही हैं। महादंगल के आयोजन के दौरान नाहिदा ने कहा कि अगर सरकार मुझे मौका देती है तो मैं यहां की एक टीम को प्रशिक्षित कर सकती हूं।
यहां लड़कियों को खेलों का मूल्य नहीं पता है। इसके साथ ही नाहिदा ने कहा कि मैं पीएम मोदी से 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, बेटी को बढ़ाओ, और बेटी को पहलवान बनाओ' की अपील करती हूं। साथी ही मैं युवाओं से खेल में आने की अपील भी करती हूं।
इससे पहले नवरात्र महोत्सव का चौथा दिन पूरी तरह से अखाड़े में दिखाए जाने वाले दावों के नाम रहा। पहलवानों ने हजारों की संख्या में स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की वाहवाही लूटी।
ईरान के ऐरेजा और भारत के मुनीर के बीच हुए मुकाबले में मुनीर ने जीत हासिल की
प्रतियोगिता में दूसरे नंबर का मुकाबला जम्मू के बिनिया पहलवान और दिल्ली के मोनू पहलवान के बीच हुआ। इसमें दिल्ली के पहलवान ने जीत दर्ज की। उन्हें साठ हजार की राशि पुरस्कार में मिली। इस मुकाबले के उपविजेता को चालीस हजार रुपये दिए गए।
तीसरी श्रेणी में मौली पहलवान ने जम्मू-कश्मीर के गनी पहलवान को हराया। विजेता को साठ हजार तथा उपविजेता को चालीस हजार दिए गए। अन्य मुकाबला जॉर्जिया के अली पहलवान व भारत के रोशन पहलवान के बीच हुआ। इसमें जॉर्जिया के पहलवान के जीत दर्ज की।
ईरान के ऐरेजा और भारत के मुनीर के बीच हुए मुकाबले में मुनीर ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन, श्राइन बोर्ड, पर्यटन विभाग ने करवाया।
महिला पहलवानों के मुकाबले में बजी तालियां
दंगल में महिला पहलवानों के मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहे। महिला वर्ग में पांच मुकाबले हुए। इसमें प्रमुख हरियाणा की सुदेश पहलवान ने हरियाणा की ही बिंदू पहलवान को अंकों के आधार पर हराया। दिल्ली की संगिता ने कश्मीर की नाहिदा नबी को हराया। हरियाणा की प्रीती ने दीपिका को हराया। हरियाणा की ममता ने सुभाष चंद्र बोस एकेडमी की रिंकू पर जीत दर्ज की।