{"_id":"6500d748c37ad07e140324a4","slug":"nagrota-inter-zonal-competition-jammu-news-c-10-jam1008-201015-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नगरोटा में अंतर जोनल जिला स्तरीय प्रतियोगिता, अंडर-19 फुटबाल में जम्मू ने गांधी नगर को 5-4 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नगरोटा में अंतर जोनल जिला स्तरीय प्रतियोगिता, अंडर-19 फुटबाल में जम्मू ने गांधी नगर को 5-4 से हराया
विज्ञापन
विजेता टीम के खिलाड़ी व अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। अंतर जोनल जिला स्तरीय प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को खेल गांव नगरोटा में हुए लड़कों के अंडर-19 फुटबाल के मुकाबले में जोन जम्मू ने गांधीनगर को कड़े मुकाबले में 5-4 से पराजित किया। वहीं, जम्मू के एमए स्टेडियम में लड़कों के सभी आयु वर्गों के तहत बॉक्सिंग, कुश्ती, ताइक्वांडो और टेबल टेनिस का आगाज हुआ। अंडर-19 लड़कों के टेबल टेनिस में केसी इंटरनेशनल ने मॉडल अकादमी, एसओएस ने एपीएस दोमाना, केसी इंटरनेशनल ने जेके पुलिस पब्लिक मीरां साहिब, जोधानल ने एसओएस, डीपीएस ने जीएचएसएस परगवाल और जोधनल को हराया। फाइनल डीपीएस और केसी इंटरनेशनल के बीच खेला गया, जिसमें केसी इंटरनेशनल विजेता रहा। अंडर-14 में केसी पब्लिक ने सेंट जेवियर, केसी इंटरनेशनल ने एक्यूएस मीरां साहिब, केसी हेरिटेज ने एपीएस जम्मू कैंट को हराया। सेमीफाइनल में डीपीएस ने केसी पब्लिक को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-17 में एपीएस सुंजवां ने साल्यकेतु विद्यालय, एपीएस जम्मू कैंट ने सेंट जेवियर, एपीएस कालूचक ने जीएचएस चकमुरार बिश्नाह और एपीएस मीरां साहिब ने जीएचएसएस परगवाल को हराया।
वहीं, खेल गांव नगरोटा में सेमीफाइनल मुकाबलों में जोन जम्मू ने मीरां साहिब को 3-1 से और गांधीनगर ने भलवाल को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। फाइनल में जोन जम्मू और जोन गांधीनगर के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पेनल्टी शूटआउट में जम्मू विजेता रहा।
टूर्नामेंट का आयोजन युवा सेवा एवं खेल निदेशक जेके यूटी सुभाष चंदर छिब्बर के संरक्षण में संयुक्त निदेशक युवा सेवा एवं खेल जम्मू सूरम चंद शर्मा के मार्गदर्शन और डीवाईएसएसओ जम्मू सुखदेव राज शर्मा की समग्र देखरेख में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में सभी चौदह जोन के लगभग 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मैचों का संचालन विभाग के विशेषज्ञों के पैनल, संयोजकों और अन्य तकनीकी अधिकारियों द्वारा किया गया।